तेलंगाना में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस और अस्पतालकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

Karuna
1 Min Read
Summer Express - Auto Draft

Summer express, आदिलाबाद (तेलंगाना)। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में एक दलित युवक ने कथित तौर पर पुलिस और अस्पतालकर्मियों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में अपमानित किए जाने और पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया था।

जानकारी के अनुसार, कांबले राहुल को बिच्छू ने डंक मार दिया था, जिसके बाद वह सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा। वहां उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टर से उसकी बहस हो गई और सूचना मिलने पर पुलिस उसे थाने ले गई। बाद में उसे पिता के हवाले कर दिया गया।

घर पहुंचने के बाद राहुल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कथित सुसाइड नोट में उसने डॉक्टर और पुलिसकर्मियों पर अपमानित करने तथा मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दलित संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *