Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई में AQI गंभीर, BMC ने GRAP-4 तुरंत किया लागू

मुंबई। दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी वायु प्रदूषण का संकट गहराने लगा है। शहर की हवा लगातार खराब हो रही है और कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ से बढ़कर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। हालात को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP-4 (ग्रैप-4) लागू कर दिया है।

50 से अधिक निर्माण स्थलों पर काम बंद

BMC ने प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बन रही कंस्ट्रक्शन गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए 50 से ज्यादा निर्माण साइटों पर काम तुरंत रोकने का आदेश दिया है।

धूल और कणों के कारण प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा था, जिसके चलते इन साइटों को बंद रखने का नोटिस जारी किया गया है। BMC अधिकारी इन सभी स्थानों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

छोटे उद्योगों को भी स्थान बदलने की सलाह

प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए BMC ने बेकरी यूनिट्स, मार्बल कटिंग और धूल फैलाने वाले छोटे उद्योगों को भी अपनी सफाई और कटिंग प्रक्रियाएँ अन्यत्र शिफ्ट करने की अपील की है। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

वार्डों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात

शहर के कई वार्डों में BMC ने फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए हैं, जो निर्माण कार्य, औद्योगिक गतिविधियों और उत्सर्जन पर चौकसी रखेंगे।

इस टीम में इंजीनियरों, पुलिसकर्मियों और GPS-ट्रैक्ड वाहनों की तैनाती की गई है, ताकि रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।

लोगों की सेहत पर असर

लगातार खराब होती हवा के कारण मुंबई निवासियों में स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ने लगी हैं।

लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं। AQI के गंभीर स्तर पर पहुंचने से शहर की आबादी के सामने सांस लेना भी मुश्किल होने लगा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.