Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 2808 निजी स्कूलों के MIS पोर्टल सील

चंडीगढ़। राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत उपलब्ध सीटें पोर्टल पर अपडेट न करने पर हरियाणा सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पिछले आठ महीनों में 2808 निजी स्कूलों के MIS पोर्टल बंद कर दिए हैं।

इसके चलते इन स्कूलों में बच्चों के ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

सरकार का संदेश: मनमानी छोड़कर RTE सीटें दिखाएँ निजी स्कूल

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई प्राइवेट स्कूल जानबूझकर RTE के तहत उपलब्ध खाली सीटें पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं करते, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पाता।

अधिकारियों के अनुसार, जब तक स्कूल पोर्टल पर RTE सीटें नहीं दिखाएँगे, सरकार उन्हें नियमों का पालन करवाने के लिए ऐसे कदम उठाती रहेगी।

निजी स्कूल संघ ने कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध

दूसरी ओर, प्राइवेट स्कूल संघ ने शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को अनुचित बताया है। संघ का कहना है कि अधिकांश स्कूलों ने RTE सीटों को पोर्टल पर भरा था, लेकिन जानकारी के अभाव में वे फाइनल सबमिशन नहीं कर पाए।

संघ के अनुसार, विभाग ने इस त्रुटि के बारे में स्कूलों को समय रहते कोई सूचना नहीं दी और सीधे 30 हजार से एक लाख रुपये तक का जुर्माना नोटिस जारी कर दिया।

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 7 मांगें उठाईं

संघ ने बंद पड़े 2808 MIS पोर्टल तुरंत खोलने सहित सात प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजा है। संगठन का कहना है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद अब तक इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

पहले चेतावनी, फिर दंड—संघ की मांग

प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि यदि दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करते समय स्कूल से कोई गलती हो जाए, तो तत्काल जुर्माना लगाने की बजाय पहले ईमेल या फोन के जरिए स्कूल को सूचित किया जाना चाहिए था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.