Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजी सोलन ब्लॉक कांग्रेस, 160 कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Summer express/सोलन-:वोट चोरी के विरोध और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली में अपनी ताकत दिखाई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित इस रैली में भाग लेने के लिए सोलन विधानसभा क्षेत्र से करीब 160 कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। सोलन के विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कार्यकर्ताओं के दल की अगुवाई की।रैली में सोलन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों, शहरी क्षेत्रों और कांग्रेस संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और मताधिकार की स्वतंत्रता के पक्ष में आवाज बुलंद की।

रैली में भूतपूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल डॉ. संजय शांडिल, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र सेठी, प्रदेश महासचिव रमेश ठाकुर, जोगिंद्रा बैंक सोलन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सोलन अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अमित ठाकुर, सीडब्ल्यूसी सदस्य जतिन साहनी, वरिष्ठ कांग्रेसी कुल राकेश पंत, नगर निगम सोलन महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सीमा मिश्रा, मनसार पंचायत प्रधान जय प्रकाश (जेडी), जौणाजी के प्रधान सचिन कश्यप, झाझा के प्रधान राकेश ठाकुर, धंगील के प्रधान राजेश ठाकुर, कवारग की पूर्व प्रधान आरती शांडिल, शामती के पूर्व उपप्रधान राकेश मेहता सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा जिला कांग्रेस महासचिव रविकांत शर्मा, विशाल शर्मा, अक्षय, बसतिराम, एनएसयूआई डिग्री कॉलेज सोलन के कैंपस प्रधान नवीन शर्मा, दीपक बनाल, राघव सूद, हैरी भंडारी, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर जितेंद्र कुमार, संजीव ठाकुर, अशोक ठाकुर, अभय ठाकुर, सुरेश कुमार, संजय शर्मा, दिनेश कश्यप, विनय भांगल, वरुण चौहान, दिनेश शर्मा, पुनीत नारंग, रजत थापा, नवीन वर्मा, करनजीत सिंह, परमिंदर धीमान, इंद्रपाल, प्रदीप वर्मा, पुरुषोत्तम ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, सुभाष राणा, वेद प्रकाश, अभय शर्मा, राम सिंह, उमेश शर्मा, निशांत मकोल, लच्छी राम, परमिंदर सिंह बॉबी, मोहन सिंह, अनिल भगनाल, रोहित शर्मा, साक्षु शर्मा, यशपाल ठाकुर, पिंटू, मनीष भांगल, मंजूर भट्ट, राजन, परवीन, याजू पंत, पूजा वर्मा, सुनीता, सुभद्रा, किरण, सुमन, अर्चना, भावना और मधु सूद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

रैली में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत और संवैधानिक अधिकार है। मताधिकार से किसी भी नागरिक को वंचित करना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजी सोलन ब्लॉक कांग्रेस, 160 कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Summer express/सोलन-:वोट चोरी के विरोध और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली में अपनी ताकत दिखाई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित इस रैली में भाग लेने के लिए सोलन विधानसभा क्षेत्र से करीब 160 कांग्रेस नेता एवं...

फिरोजपुर में दूध पीने के बाद तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव मोहरे वाला में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन छोटी बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दूध पीने के कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत अचानक बिगड़...

आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में आरी से दो छात्राओं पर हमला : एक की हालत गंभीर, आरोपी फरार

Summer express,अनंतपुर I आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के भीतर घुसकर 21 वर्षीय युवक ने दसवीं कक्षा की दो छात्राओं पर लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।...

कैथल में मकान की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के कस्बा सीवन में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने नए बन रहे मकान में तराई करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप के पाइप को दोबारा लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी...

फरीदाबाद के ओयो होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव, साथ आया व्यक्ति लापता

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस के ओयो होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव होटल के कमरा नंबर 201 में बेड पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.