Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 4 नवंबर से शुरू होंगे कलाकारों के ऑडिशन

रामपुर कॉलेज में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगी चयन प्रक्रिया

Summer express/शिमला-: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पाने के लिए स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को ऑडिशन से गुजरना होगा। मेला कमेटी की ओर से 4 से 6 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने ऑडिशन के आयोजन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिला भाषा अधिकारी शिमला सरोजना नरवाल की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय कमेटी कलाकारों की प्रतिभा परखने के बाद चयन करेगी।11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार उन प्रतिभाओं को प्राथमिकता के साथ मंच उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनका अभी तक कोई गाना या म्यूजिक एल्बम रिलीज नहीं हुआ है। गायन और नृत्य में रुचि रखने वाले ऐसे कलाकार ऑडिशन में हिस्सा ले सकेंगे।ऑडिशन में प्रतिभागियों को उसी गाने या प्रस्तुति के साथ भाग लेना होगा, जिसे वे मेले की सांस्कृतिक संध्या में पेश करना चाहते हैं। चयन होने के बाद भी कलाकारों को वही प्रस्तुति देनी होगी, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया है। गाने या प्रस्तुति में बदलाव करने वाले चयनित कलाकारों को मंच पर प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं होगी। सोलो डांस के लिए 2 से 5 मिनट और ग्रुप डांस के लिए 5 से 8 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

गायन के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए साउंड सिस्टम और लाइव आर्केस्ट्रा की व्यवस्था रहेगी। उन्हें आर्केस्ट्रा के साथ ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा। वहीं, सोलो और ग्रुप डांस में भाग लेने वाले कलाकारों को अपने गानों की उच्च गुणवत्ता वाली रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव या मोबाइल फोन में साथ लानी होगी।ऑडिशन में शामिल होने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को निर्धारित परफॉर्मा भरना अनिवार्य होगा। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और पूर्व अनुभव सहित अन्य जरूरी जानकारियां देनी होंगी।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि ऑडिशन आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बड़ा मंच उपलब्ध करवाना है। प्रदेश के स्थापित कलाकारों और जिनके गाने अथवा वीडियो एल्बम पहले से रिलीज हो चुके हैं, उनका चयन ऑडिशन के बजाय आवेदन के आधार पर किया जाएगा।ऐसे कलाकारों को अपने आवेदन 5 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक sdmrampurbushahr@gmail.com पर भेजने होंगे। आवेदन के साथ अपने वीडियो एल्बम, गानों और प्रस्तुतियों के लिंक साझा करना भी अनिवार्य रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 4 नवंबर से शुरू होंगे कलाकारों के ऑडिशन

रामपुर कॉलेज में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगी चयन प्रक्रिया Summer express/शिमला-: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पाने के लिए स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को ऑडिशन से गुजरना होगा। मेला कमेटी की ओर से 4 से 6 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार...

त्रियुंड में अवैध कब्जों पर वन विभाग सख्त, 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रियुंड में बढ़ती अनधिकृत गतिविधियों और अवैध कब्जों पर वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पर्यटन की आड़ में ट्रैक के आसपास किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अस्थायी शेड और मैगी पॉइंट्स बनाकर सरकारी...

पहाड़ी दिवस पर लोक संस्कृति और साहित्य का संगम, लोकगाथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Summer express/शिमला-: भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से रविवार को गेयटी थियेटर, शिमला में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहाड़ी भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिली। कवि सम्मेलन और पारंपरिक लोकगाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार...

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है, बल्कि संबंधित ऑपरेटर की...

अवैध खनन से भरे डंपर ने एसडीएम को कुचलने का किया प्रयास, क्रेटा चालक ने भी रोका रास्ता

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा में अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। साढौरा में अवैध खनन सामग्री से भरे डंपर को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह को कुचलने की कोशिश की। आरोप है कि डंपर के पीछे चल रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.