Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है, बल्कि संबंधित ऑपरेटर की ऑपरेटरशिप भी खतरे में पड़ सकती है। मौसम की पल-पल की जानकारी पायलटों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि कांगड़ा जिला में बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट हैं। बीड़ बिलिंग में सोलो और टेंडम उड़ानों की अनुमति है, जबकि इंद्रूनाग में केवल टेंडम पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है। बीड़ बिलिंग में टेंडम फ्लाइट का समय 15 से 30 मिनट और इंद्रूनाग में 5 से 10 मिनट तक रहता है।उन्होंने कहा कि उड़ानों के दौरान मौसम पर लगातार नजर रखी जाती है। इसके लिए स्थानीय कमेटियों और मार्शलों की मदद ली जा रही है। खराब मौसम की सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से तुरंत पायलटों तक पहुंचाई जाती है और उन्हें उड़ान न भरने के निर्देश दिए जाते हैं।विनय धीमान ने स्पष्ट किया कि निर्देशों के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर उनका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। वहीं, ऑपरेटर की भूमिका सामने आने पर उसकी ऑपरेटरशिप भी निरस्त की जा सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है, बल्कि संबंधित ऑपरेटर की...

अवैध खनन से भरे डंपर ने एसडीएम को कुचलने का किया प्रयास, क्रेटा चालक ने भी रोका रास्ता

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा में अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। साढौरा में अवैध खनन सामग्री से भरे डंपर को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह को कुचलने की कोशिश की। आरोप है कि डंपर के पीछे चल रही...

रोहतक में भाजपा की पदयात्रा शुरू, नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

Summer express, रोहतक। दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के जवाब में भाजपा ने हरियाणा के रोहतक में पदयात्रा शुरू की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वयं पदयात्रा का नेतृत्व किया। इसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोकतंत्र, चुनाव आयोग,...

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, असम के मुख्यमंत्री बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे ट्यूशन लेकर दिल चोरी करना सीखो

SIR के समर्थन और कांग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी ने शिमला में जोरदार हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में भाजपा ने कार्ट रोड गुरुद्वारा से चौड़ा मैदान तक महापदयात्रा निकाली और जनसभा का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने गांधी परिवार को नकली...

कांगड़ा में स्टंटबाज और तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस की नजर, 154 वाहनों के चालान

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं, दिवाली पर भी रहेगी पुलिस की पैनी निगरानी Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। तेज रफ्तार बाइक चलाने, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और नंबर छिपाकर सड़कों पर दौड़ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.