समर न्यूज | अबोहर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को सरकार के मुताबिक, यह पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है। योजना के तहत सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें अपने फैसले लेने में अधिक सक्षम करना है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस योजना के दायरे में एक करोड़ महिलाओं को लाने का लक्ष्य रखा है और अब तक करीब 80 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। मान ने घोषणा की कि अगली राशि पहली दिसंबर को जारी की जाएगी।
नौकरियों और बिजली योजना का किया जिक्र
कार्यक्रम में मान ने अपनी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए दावा किया कि युवाओं को बिना रिश्वत और सिफारिश के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 70,685 सरकारी नियुक्तियां की जा चुकी हैं। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकारी नौकरियों में सिफारिश और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को भी अपनी सरकार की उपलब्धियों में गिनाया। मान ने कहा कि पंजाब के करीब 90 प्रतिशत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 54 लाख लोगों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनके तहत 10 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार लोगों से मिलने वाले कर का पैसा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों पर खर्च कर रही है। विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने सरकारी खजाने का सही इस्तेमाल नहीं किया, जबकि मौजूदा सरकार योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा रही है।
{अजय हत्याकांड का मुद्दा भी उठा…
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अबोहर में अजय हत्याकांड का मामला भी सामने आया। स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया गया और पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल में रोक लिया। जाखड़ के अनुसार, परिवार मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखकर न्याय की मांग करना चाहता था। यह घटनाक्रम कार्यक्रम के दौरान सामने आया, हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से इस आरोप पर तत्काल प्रतिक्रिया की जानकारी नहीं मिली।