Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्रियुंड ट्रैक पर लगेंगे 60 नए साइन बोर्ड, नियम तोड़ने पर 5 हजार जुर्माना

तेज आवाज में म्यूजिक बजाने वालों पर होगी कार्रवाई, स्पीकर भी किए जाएंगे जब्त

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए वन विभाग ने अहम कदम उठाया है। ट्रैक को स्वच्छ, सुरक्षित और शांत बनाए रखने के लिए विभाग की ओर से पूरे ट्रैकिंग सर्किट में 50 से 60 नए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। गल्लू से लेकर भागसू के एग्जिट प्वाइंट तक स्थापित होने वाले इन बोर्डों के माध्यम से पर्यटकों को वन्यजीव संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

डीएफओ धर्मशाला अमित शर्मा ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग संदेशों वाले साइन बोर्ड तैयार किए गए हैं। इनमें कचरे का उचित निस्तारण करने, वन्यजीवों को परेशान न करने और ट्रैकिंग के दौरान प्राकृतिक वातावरण की शांति बनाए रखने से संबंधित दिशा-निर्देश शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि अक्सर कुछ पर्यटक ट्रैकिंग के दौरान अपने साथ स्पीकर लेकर चलते हैं और तेज आवाज में संगीत बजाते हैं। इससे न केवल वन्यजीवों को परेशानी होती है, बल्कि प्रकृति के बीच शांति का आनंद लेने वाले अन्य पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से पर्यटकों को नियमों की जानकारी दी जाएगी।

डीएफओ ने स्पष्ट किया कि त्रियुंड ट्रैक पर तेज आवाज में संगीत बजाने और शोर मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। नियमों का उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा शोर मचाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे स्पीकर भी जब्त किए जा सकते हैं।वन विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्रियुंड की प्राकृतिक सुंदरता को बरकरार रखना और पर्यटकों को जिम्मेदार पर्यटन के लिए प्रेरित करना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु-चेन्नई के बीच 73 मिनट में पूरा होगा सफर, दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का होगा विस्तार

Summer express, बेंगलुरु। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत में प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजनाओं को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा की। रेल मंत्री के मुताबिक, भविष्य में बुलेट ट्रेन के जरिए...

पंजाब में 5 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम : रातें होंगी ठंडी, दिन में हल्की गर्मी बरकरार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर तक राज्य में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती...

त्रियुंड ट्रैक पर लगेंगे 60 नए साइन बोर्ड, नियम तोड़ने पर 5 हजार जुर्माना

तेज आवाज में म्यूजिक बजाने वालों पर होगी कार्रवाई, स्पीकर भी किए जाएंगे जब्त Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए वन विभाग ने अहम कदम उठाया है। ट्रैक को स्वच्छ, सुरक्षित और शांत बनाए रखने के लिए विभाग की...

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बहड़ाला में डेढ़ क्विंटल पनीर से भरी गाड़ी पकड़ी

Summer express/ऊना, राकेश -:त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ऊना के बहड़ाला में पनीर की खेप लेकर आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका।...

गुरुग्राम में छठ पूजा की तैयारियां शुरू, कई स्थानों पर बनेंगे स्थायी और अस्थायी घाट

Summer express, बादशाहपुर। आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक छठ महापर्व को लेकर गुरुग्राम में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल और बिहार मूल के लोगों के प्रमुख त्योहार को सामूहिक रूप से मनाने के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने छठ घाटों की व्यवस्था शुरू कर दी है। कई स्थानों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.