Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में क्रेटा की सनरूफ खोलकर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, महिला और बच्चों से की थी बदसलूकी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। गुरुग्राम में सड़क और रिहायशी इलाकों में हुड़दंग मचाने तथा स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने क्रेटा कार की सनरूफ खोलकर शोर मचाया, तेज आवाज में गाने बजाए और विरोध करने पर एक महिला व उसके दो बच्चों के साथ बदसलूकी की थी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, घटना 31 अक्टूबर की रात की है। एक स्थानीय निवासी ने शिकायत देकर बताया था कि सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार कुछ युवक उनके घर के बाहर गली में हुड़दंग मचा रहे थे। युवक कार की सनरूफ खोलकर शोर कर रहे थे और तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। जब परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान महिला और उसके दो बच्चों को भी परेशान किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-5 थाना पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए 1 नवंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान गुरुग्राम निवासी प्रवीन कुमार (18), यश (19) और दिव्यांश (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद की है।

एसीपी क्राइम इंदीवर सिंह के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने, कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शोर करने और स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों द्वारा घुटनों के बल बैठकर माफी मांगने की बात भी सामने आई है।

गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने, तेज आवाज में संगीत बजाने, वाहन की सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से सफर करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा और रिहायशी इलाकों में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Summer express,सोनीपत। सोनीपत में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। राठधना रोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की गर्दन तक टूट गई। दोनों...

गुरुग्राम में क्रेटा की सनरूफ खोलकर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, महिला और बच्चों से की थी बदसलूकी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। गुरुग्राम में सड़क और रिहायशी इलाकों में हुड़दंग मचाने तथा स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने क्रेटा कार की सनरूफ खोलकर शोर मचाया, तेज आवाज में गाने बजाए और विरोध करने पर एक महिला व उसके...

तीन दिन में 150 युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए किया तैयार, 40 से 70 हजार मिलेगी सैलरी

Summer express/मंडी, धर्मवीर– सरकाघाट क्षेत्र के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने उन युवाओं को भी विदेश में रोजगार देने का बीड़ा उठा लिया है जिनके पास न तो कोई ट्रेड है और न ही कोई डिप्लोमा। दो रोजगार मेलों के माध्यम से विदेश में लगभग 900 युवाओं को रोजगार दिलाने वाले चंद्रमोहन शर्मा के पास ऐसे...

चुराह की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से महरूम, 3000 लोग परेशान

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी चुराह विधानसभा क्षेत्र की खजुआ और बिहाली पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का इंतजार है। दोनों पंचायतों की तीन हजार से अधिक आबादी सड़क न होने के कारण मुश्किलों में जीवन बिता रही है। ग्रामीणों को रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर...

हमीरपुर में मृत्यु के कारणों की पहचान के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला, देश में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला जिला बना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मृत्यु के वास्तविक कारणों की पहचान करने और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में जिला हमीरपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत हमीरपुर में कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई। खास बात यह है कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.