Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुराह की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से महरूम, 3000 लोग परेशान

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी चुराह विधानसभा क्षेत्र की खजुआ और बिहाली पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का इंतजार है। दोनों पंचायतों की तीन हजार से अधिक आबादी सड़क न होने के कारण मुश्किलों में जीवन बिता रही है। ग्रामीणों को रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सरकार से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। गांव में किसी के बीमार होने पर मुश्किल बढ़ जाती है। सड़क तक वाहन न पहुंचने के कारण मरीज को पालकी में उठाकर दूर ले जाना पड़ता है। ऐसे में उपचार मिलना कठिन होता है। ग्रामीणों ने सरकार से दोनों पंचायतों को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की है।

स्थानीय युवाओं ने बताया कि सड़क न होने से लोगों और विद्यार्थियों को रोजाना परेशानी होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी पैदल सफर करना पड़ता है। आपात स्थिति में मरीजों को सड़क तक पहुंचाना परिजनों के लिए चुनौती बन जाता है। युवाओं के मुताबिक, इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य और आवाजाही की दिक्कतें कम होंगी। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि खजुआ और बिहाली पंचायतों को सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाए, ताकि लोगों को राहत मिले और उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए रोजाना संघर्ष न करना पड़े। क्षेत्र का समुचित विकास भी हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन दिन में 150 युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए किया तैयार, 40 से 70 हजार मिलेगी सैलरी

Summer express/मंडी, धर्मवीर– सरकाघाट क्षेत्र के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने उन युवाओं को भी विदेश में रोजगार देने का बीड़ा उठा लिया है जिनके पास न तो कोई ट्रेड है और न ही कोई डिप्लोमा। दो रोजगार मेलों के माध्यम से विदेश में लगभग 900 युवाओं को रोजगार दिलाने वाले चंद्रमोहन शर्मा के पास ऐसे...

चुराह की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से महरूम, 3000 लोग परेशान

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी चुराह विधानसभा क्षेत्र की खजुआ और बिहाली पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का इंतजार है। दोनों पंचायतों की तीन हजार से अधिक आबादी सड़क न होने के कारण मुश्किलों में जीवन बिता रही है। ग्रामीणों को रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर...

हमीरपुर में मृत्यु के कारणों की पहचान के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला, देश में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला जिला बना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मृत्यु के वास्तविक कारणों की पहचान करने और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में जिला हमीरपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत हमीरपुर में कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई। खास बात यह है कि...

भाजपा पांच गुटों में बंटी, इसलिए असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल लाना पड़ा: CM सुक्खू

बोले- अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी, शपथ ग्रहण समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा को भी देंगे न्योता Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश की सियासत में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, तीन विधायक भाजपा में शामिल

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने वाले तीन विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। तीनों विधायकों के पार्टी छोड़कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.