Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Summer express,सोनीपत। सोनीपत में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। राठधना रोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की गर्दन तक टूट गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांव सोहटी निवासी विजय (25) और दिनेश कुमार (24) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव सोहटी निवासी दिनेश कुमार देर रात अपने दोस्त विजय को कंपनी में छोड़ने के लिए बाइक पर निकले थे। दोनों राठधना रोड से होकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के कारण दिनेश कुमार की गर्दन टूट गई थी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतकों की पहचान विजय पुत्र नफे सिंह (25) और दिनेश कुमार पुत्र राजेश (24), निवासी गांव सोहटी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Summer express,सोनीपत। सोनीपत में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। राठधना रोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की गर्दन तक टूट गई। दोनों...

गुरुग्राम में क्रेटा की सनरूफ खोलकर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, महिला और बच्चों से की थी बदसलूकी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। गुरुग्राम में सड़क और रिहायशी इलाकों में हुड़दंग मचाने तथा स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने क्रेटा कार की सनरूफ खोलकर शोर मचाया, तेज आवाज में गाने बजाए और विरोध करने पर एक महिला व उसके...

तीन दिन में 150 युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए किया तैयार, 40 से 70 हजार मिलेगी सैलरी

Summer express/मंडी, धर्मवीर– सरकाघाट क्षेत्र के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने उन युवाओं को भी विदेश में रोजगार देने का बीड़ा उठा लिया है जिनके पास न तो कोई ट्रेड है और न ही कोई डिप्लोमा। दो रोजगार मेलों के माध्यम से विदेश में लगभग 900 युवाओं को रोजगार दिलाने वाले चंद्रमोहन शर्मा के पास ऐसे...

चुराह की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से महरूम, 3000 लोग परेशान

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी चुराह विधानसभा क्षेत्र की खजुआ और बिहाली पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का इंतजार है। दोनों पंचायतों की तीन हजार से अधिक आबादी सड़क न होने के कारण मुश्किलों में जीवन बिता रही है। ग्रामीणों को रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर...

हमीरपुर में मृत्यु के कारणों की पहचान के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला, देश में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला जिला बना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मृत्यु के वास्तविक कारणों की पहचान करने और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में जिला हमीरपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत हमीरपुर में कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई। खास बात यह है कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.