Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में Krsnaa लैब की सेवाएं बहाल, आज से फिर शुरू हुए फ्री टेस्ट

सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने शुरू किया काम, IGMC में हर महीने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बनती है लैब की पेमेंट

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच की सुविधा को लेकर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। Krsnaa डायग्नोस्टिक्स लैब की सेवाएं आज से दोबारा शुरू हो गई हैं। सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम शुरू कर दिया है। इससे प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में बंद पड़ी मुफ्त जांच की सुविधा फिर से बहाल हो गई है।

गौरतलब है कि सरकार की ओर से कंपनी का करीब 130 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने और कर्मचारियों को पिछले 2 से 3 महीनों से वेतन नहीं मिलने के चलते लैब कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके चलते प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों में Krsnaa लैब के माध्यम से होने वाले कई मुफ्त टेस्ट बंद हो गए थे। मरीजों को मजबूरन निजी लैब में महंगे दाम पर जांच करवानी पड़ रही थी।राजधानी शिमला के IGMC अस्पताल में भी इस हड़ताल का बड़ा असर देखने को मिला था। यहां रोजाना करीब 700 से 800 मरीज Krsnaa लैब के माध्यम से जांच करवाते हैं। वहीं, IGMC में अकेले Krsnaa लैब की हर महीने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पेमेंट बनती है।अब सरकार के आश्वासन के बाद सेवाएं शुरू होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, करीब 130 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान और कर्मचारियों के वेतन का मामला पूरी तरह कब सुलझेगा, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में Krsnaa लैब की सेवाएं बहाल, आज से फिर शुरू हुए फ्री टेस्ट

सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने शुरू किया काम, IGMC में हर महीने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बनती है लैब की पेमेंट Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच की सुविधा को लेकर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। Krsnaa डायग्नोस्टिक्स लैब की सेवाएं आज से दोबारा शुरू...

दिवाली को लेकर हरियाणा के सरकारी अस्पताल अलर्ट, इमरजेंसी सेवाओं के लिए 20 से अधिक बेड रहेंगे आरक्षित

Summer express, चंडीगढ़ |  दिवाली के त्योहार के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। त्योहार के दौरान पटाखों से झुलसने, आंखों में...

अंबाला के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीते मेडल, जिला शिक्षा कार्यालय में हुआ सम्मान

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर) | खेल के मैदान में अंबाला के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन और हॉकी में पदक हासिल किए। प्रदेश के विभिन्न जिलों...

पंचकूला स्कूल में घायल बच्ची PGI से डिस्चार्ज, समाजसेवी ने उठाया पढ़ाई का खर्च

Summer express, पंचकूला  | पंचकूला के एक स्कूल में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुई मासूम बच्ची के परिवार के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय तक चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचाराधीन रहने के बाद बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब वह अपने माता-पिता के...

गुरुग्राम में कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 शिकायतें पहुंचीं, 11 का मौके पर समाधान

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम जनता से जुड़ी कुल 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.