सहजप्रीत सिंह | लुधियाना
समर न्यूज
धुएं को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
{पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका…
जानकारी के अनुसार, शनि देव मंदिर वाली गली में स्थित बीबीएम होजरी की तीन मंजिला इमारत में आग लगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, किसी पटाखे की चिंगारी फैक्ट्री के अंदर जा गिरी, जिसके बाद आग भड़क उठी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
{कपड़े और स्कूल यूनिफॉर्म ने पकड़ी आग…
फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में स्कूल यूनिफॉर्म और कपड़ा रखा हुआ था। ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। रिहायशी और तंग गलियों वाला इलाका होने के कारण लोगों को आग के आसपास के घरों तक पहुंचने का डर सताने लगा।
{20 से 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं…
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 20 से 22 गाड़ियां लगाई गईं। कर्मचारियों ने लगातार पानी की बौछारें कर आग को फैलने से रोका। करीब तीन घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया और आसपास की इमारतों को सुरक्षित बचा लिया गया। फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल और मशीनरी जलने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन आग के कारणों तथा नुकसान का आकलन कर रहे हैं।