Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में बॉबी के सेवा कार्यों पर आधारित एक विशेष रील भी दिखाई गई, जिसमें उनके वर्षों के सामाजिक योगदान को दर्शाया गया।

सर्वजीत सिंह बॉबी ने बताया कि पिछले महीने KBC की टीम शिमला पहुंची थी और उनके सेवा कार्यों को रिकॉर्ड किया था। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से वह प्रतिदिन करीब 4 हजार जरूरतमंद लोगों तक भोजन और अन्य सहायता पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा पिछले 28 वर्षों से डेड बॉडी वैन के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद कर रहे हैं। इन्हीं सेवाओं के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। उन्होंने इसे पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात बताया।बॉबी ने अमिताभ बच्चन से मुलाकात को अपने जीवन का सबसे यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि जब वह अमिताभ बच्चन के पैर छूने लगे तो महानायक ने खुद उनके पैर छूकर सम्मान दिया। उनकी सादगी और विनम्रता ने दिल जीत लिया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों और सेवा कार्यों में साथ देने वाली पूरी टीम को दिया।

वहीं, सर्वजीत सिंह बॉबी ने चमियाना अस्पताल के पास लंगर लगाने के लिए जगह उपलब्ध न करवाने पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद लंगर के लिए जगह नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह इस मुद्दे पर धरना या भूख हड़ताल नहीं करेंगे। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना उनका उद्देश्य है और इसके लिए वह वैन या अन्य माध्यमों का सहारा लेंगे।इसी बीच उन्होंने शिमला के मेंटल हॉस्पिटल में मुफ्त लंगर शुरू करने का ऐलान किया। बॉबी के अनुसार, वहां मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लंगर शुरू करने से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा उन्होंने हिमकेयर योजना को बंद करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को योजना बंद करने के बजाय उसकी खामियों को दूर करना चाहिए। योजना के तहत सामने आई अनियमितताओं और पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन जैसे गंभीर मामलों में केवल बयानबाजी करने के बजाय जिम्मेदार लोगों और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।बॉबी ने कहा कि कोई भी जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं होनी चाहिए, बल्कि हर सरकार को उसमें सुधार कर आम जनता के हित में बेहतर बनाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला: बोले- सरकार की विदाई तय, चार साल का जश्न मनाने के बजाय सम्मानजनक विदाई की तैयारी करे कांग्रेस

जयराम ठाकुर बोले- सरकार की विदाई का रास्ता साफ, सुंदर ठाकुर में आत्मसम्मान है तो मुख्यमंत्री को कहें नमस्ते Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश...

यूपी और पंजाब में भाजपा की जीत का दावा, अनिल विज ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उत्तर प्रदेश और पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में...

फरीदाबाद में आवारा सांड का हमला बना जानलेवा, पांच दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद बुजुर्ग की मौत

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र के डबुआ इलाके में आवारा सांड के हमले में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चरण सिंह के रूप में हुई है। वह गुरुद्वारे से माथा टेककर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक आक्रामक सांड ने उन...

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, हमीरपुर को मिलीं चार नई गाड़ियां

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, सूखे-गीले के साथ इलेक्ट्रॉनिक और सेनेटरी वेस्ट भी होगा अलग-अलग एकत्रित हमीरपुर, अरविंद। शहर की तंग गलियों में अब कूड़ा उठाने की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम हमीरपुर को सरकार की ओर से चार नई इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं।...

जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की फिराक में भाजपा के कुछ नेता: सीएम सुक्खू

सीएम का दावा- पांच गुटों में बंटी हिमाचल भाजपा, दिल्ली में चल रही लॉबिंग Summer express/मंडी, धर्मवीर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को उनके पद से हटाना चाहते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.