Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सैनी की सौगात: हरियाणा में युवाओं को ठेकेदारी का मौका

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और ITI पास बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा कॉन्ट्रैक्टर सक्षम युवा योजना’ की शुरुआत करते हुए युवाओं को वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर के रूप में प्रशिक्षित करने की योजना पेश की है। इस योजना के तहत चयनित युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल में 90 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ट्रेनिंग के बाद HEWP पोर्टल पर होगी लिस्टिंग

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (HEWP) पर ठेकेदार के रूप में सूचीबद्ध किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। योजना का उद्देश्य न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर देना है, बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनाकर ठेकेदारी में उद्यमशीलता की राह दिखाना भी है।

सीएम सैनी ने दिए प्रचार-प्रसार के निर्देश

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योजना का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए ताकि ज्यादा युवा इसका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को उनके तकनीकी कौशल के आधार पर ठोस करियर विकल्प देगी और राज्य में रोजगार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

केंद्र से बजट जारी कराने की प्रक्रिया तेज
फिलहाल HEWP पोर्टल पर 20,709 ठेकेदार जुड़े हैं, जिनमें से 6,476 पंजीकृत हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से संबंधित बजट को शीघ्र जारी कराने के लिए मंत्रालयों से समन्वय करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

पोर्टल लिंक

इच्छुक युवा योजना के लिए https://stt.itiharyana.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC पेंशनर्स को हर माह मिलेगी पेंशन, डेफर वेतन बहाल..CM सुक्खू ने वित्तीय सुधारों के बीच विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सचिवालय में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एचआरटीसी पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति,कर्मचारियों के लंबित मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने दावा किया कि...

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.