Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश, डीआईजी ने की समन्वय बैठक

Summer express, होशियारपुर | आगामी विधानसभा चुनावों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने होशियारपुर में जालंधर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से सटे सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष समन्वय बैठक की। बैठक में दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित बैठक के दौरान डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किया जाना जरूरी है। उन्होंने अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाकर कार्रवाई की जा सके।

डीआईजी ने होशियारपुर पुलिस और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों को आपसी संपर्क लगातार बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस के बीच महत्वपूर्ण सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान होना चाहिए। बेहतर समन्वय से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में मदद मिलेगी।

बैठक में अंतरराज्यीय नाकों की नियमित जांच, वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीआईजी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहनों की समय-समय पर जांच की जाए। इसके साथ ही दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से नाकों का निरीक्षण करें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे।

नवीन सिंगला ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ दोनों राज्यों की पुलिस को मिलकर समय रहते सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सीमावर्ती इलाकों में किसी भी तरह की लापरवाही सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

बैठक में उपायुक्त आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक, कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा, जालंधर देहात के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा होशियारपुर जिले के विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानीपत में प्रदूषण नियमों के खिलाफ उद्योगपतियों का प्रदर्शन, डाइंग इकाइयों में रही हड़ताल

Summer express, पानीपत। टेक्सटाइल सिटी पानीपत में प्रदूषण नियंत्रण नियमों को लागू करने के तरीके और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को उद्योगपतियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में उद्यमियों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर संजय चौक से सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन में सैकड़ों श्रमिकों ने भी...

विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश, डीआईजी ने की समन्वय बैठक

Summer express, होशियारपुर | आगामी विधानसभा चुनावों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने होशियारपुर में जालंधर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से...

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गांव सौंंटी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता...

हिसार में पराली के तुड़े को लेकर विवाद के बाद पिकअप चालक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार | हिसार के बालसमंद-गालड़ रोड पर पराली के तुड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पुरानी कहासुनी की रंजिश में दो युवकों ने एक पिकअप चालक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से...

पंजाब में भाजपा जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची, नायब सैनी ने आप और कांग्रेस पर बोला हमला

Summer express, जालंधर | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा की रणनीति पर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.