Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- 2027 में भाजपा की बनेगी सरकार, हिमाचल को फिर मिलेगी विकास की रफ्तार

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: धर्मशाला में राजकीय डिग्री कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल के अधिकारों, किसानों के हितों और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस की गारंटियां पूरी तरह नाकाम रही हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में लाकर विकास का नया अध्याय शुरू करेगी।

 धर्मशाला के ऐतिहासिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 1912 में स्थापित यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कॉलेज के शताब्दी समारोह के आयोजन के लिए उन्होंने ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पूर्व विद्यार्थियों को अपनी पुरानी यादों को ताजा करने और संस्थान से दोबारा जुड़ने का अवसर देते हैं। हिमाचल के अधिकारों को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को उसका हक दिलाने के लिए भाजपा ने आंदोलन से लेकर अदालतों और केंद्र सरकार तक लगातार आवाज उठाई है। उन्होंने 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी और एरियर के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा हिमाचल के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने किसाऊ बांध और बीबीएमबी के मामलों में केंद्र सरकार के फैसलों को भी प्रदेश के हित में बताया।साथ ही आरोप लगाया कि यूपीए सरकार ने हिमाचल का औद्योगिक पैकेज समाप्त किया था, जबकि मोदी सरकार ने प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दोबारा दिया।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने दावा किया कि इस योजना के तहत किसानों को अब तक करीब 4 लाख 80 हजार करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर खरीद के लिए भी पिछले वर्ष के मुकाबले 23 हजार करोड़ रुपये अधिक मंजूर किए गए हैं। उनके मुताबिक, मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर करीब 1 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है और कांग्रेस की गारंटियां जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और हिमाचल को दोबारा विकास की राह पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- 2027 में भाजपा की बनेगी सरकार, हिमाचल को फिर मिलेगी विकास की रफ्तार

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: धर्मशाला में राजकीय डिग्री कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल के अधिकारों, किसानों के हितों और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अनुराग ठाकुर ने...

पानीपत में प्रदूषण नियमों के खिलाफ उद्योगपतियों का प्रदर्शन, डाइंग इकाइयों में रही हड़ताल

Summer express, पानीपत। टेक्सटाइल सिटी पानीपत में प्रदूषण नियंत्रण नियमों को लागू करने के तरीके और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को उद्योगपतियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में उद्यमियों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर संजय चौक से सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन में सैकड़ों श्रमिकों ने भी...

विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश, डीआईजी ने की समन्वय बैठक

Summer express, होशियारपुर | आगामी विधानसभा चुनावों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने होशियारपुर में जालंधर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से...

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गांव सौंंटी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता...

हिसार में पराली के तुड़े को लेकर विवाद के बाद पिकअप चालक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार | हिसार के बालसमंद-गालड़ रोड पर पराली के तुड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पुरानी कहासुनी की रंजिश में दो युवकों ने एक पिकअप चालक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.