Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HRTC पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम,आर पार की लड़ाई का किया एलान 27 नवंबर को होगा विशाल प्रदर्शन

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में HRTC पेंशनरों का सरकार के खिलाफ गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। कुछ दिन पहले सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए देने की घोषणा के बावजूद पेंशनरों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों ने शिमला स्थित एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पेंशनरों का आरोप है कि उन्हें लगातार वित्तीय लाभों से वंचित रखा जा रहा है। संशोधित पेंशन का एरियर, महंगाई भत्ता और अन्य लंबित देनदारियां आज भी नहीं मिली हैं। बुजुर्ग पेंशनरों ने साफ कर दिया है कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने 27 नवंबर को बड़े धरना-प्रदर्शन का ऐलान करते हुए मांगें पूरी न होने पर हर तीन महीने में आंदोलन और जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई तेज करने की चेतावनी दी है।

एचआरटीसी के लिए जीवन के 35 से 40 साल तक सेवाएं देने वाले बुजुर्ग पेंशनरों को आज अपने ही हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने सरकार और निगम प्रबंधन पर पेंशनरों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की 5 प्रतिशत अतिरिक्त किस्त का लाभ मिल चुका है, लेकिन एचआरटीसी पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया। वहीं, हाल ही में मिले 3 प्रतिशत डीए से भी पेंशनरों की नाराजगी दूर नहीं हुई है, क्योंकि उनकी कई दूसरी वित्तीय देनदारियां अब भी लंबित हैं।उन्होंने कहा कि पेंशनरों ने अब अपने आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया है। समिति की ओर से एचआरटीसी प्रबंधन को नोटिस और नया मांगपत्र सौंपा जा रहा है। 27 नवंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पेंशनर नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो दिसंबर, मार्च, जून और सितंबर में हर तीन महीने बाद आंदोलन किया जाएगा।

पेंशनरों का कहना है कि उन्होंने प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दीं। बर्फ से ढके किन्नौर, लाहौल-स्पीति और काजा जैसे क्षेत्रों में भी कर्मचारियों ने दिन-रात काम किया, लेकिन आज सेवानिवृत्ति के बाद अपने ही अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। एचआरटीसी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के मीडिया प्रभारी रामप्रसाद ठाकुर ने कहा कि पेंशनर सरकार से कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मांग रहे, बल्कि पेंशन नियमों के तहत मिलने वाले जायज वित्तीय लाभ मांग रहे हैं। उनका आरोप है कि 1 जनवरी 2016 से संशोधित पेंशन का एरियर अब तक नहीं मिला है। इसके अलावा 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाले अतिरिक्त पेंशन लाभों का एरियर भी हजारों पेंशनरों को नहीं दिया गया है। उन्होंने न्यायालय के आदेशों को लागू न करने पर भी सरकार और निगम प्रबंधन को घेरा।वहीं, 31 अक्टूबर को न्यायालय द्वारा 6 प्रतिशत ब्याज सहित लंबित राशि दो किस्तों में देने के फैसले को लागू करने की भी मांग की गई है। पेंशनरों ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल करने के साथ मंत्रियों और विधायकों का घेराव भी किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

हिमाचल कैबिनेट के  फैसले: महिलाओं को 1500 रुपये, परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली.. रोगी मित्रों की होगी भर्ती

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता और पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के लिए सरकार नई योजना शुरू करेगी।...

HRTC पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम,आर पार की लड़ाई का किया एलान 27 नवंबर को होगा विशाल प्रदर्शन

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में HRTC पेंशनरों का सरकार के खिलाफ गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। कुछ दिन पहले सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए देने की घोषणा के बावजूद पेंशनरों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- 2027 में भाजपा की बनेगी सरकार, हिमाचल को फिर मिलेगी विकास की रफ्तार

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: धर्मशाला में राजकीय डिग्री कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल के अधिकारों, किसानों के हितों और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अनुराग ठाकुर ने...

पानीपत में प्रदूषण नियमों के खिलाफ उद्योगपतियों का प्रदर्शन, डाइंग इकाइयों में रही हड़ताल

Summer express, पानीपत। टेक्सटाइल सिटी पानीपत में प्रदूषण नियंत्रण नियमों को लागू करने के तरीके और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को उद्योगपतियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में उद्यमियों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर संजय चौक से सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन में सैकड़ों श्रमिकों ने भी...

विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश, डीआईजी ने की समन्वय बैठक

Summer express, होशियारपुर | आगामी विधानसभा चुनावों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने होशियारपुर में जालंधर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.