Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा को मिला नया गवर्नर, क्या बदल जाएगी राजभवन की कार्यशैली?

हरियाणा  | हरियाणा को आज उसका 19वां राज्यपाल मिल गया है। प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरू हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। असीम घोष अब तक के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की जगह लेंगे।

पहली प्राथमिकता- हरियाणा के लोगों के लिए काम करना

शपथ से पहले शनिवार को जब असीम कुमार घोष चंडीगढ़ पहुंचे थे, तब मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में असीम घोष ने कहा, “हरियाणा के महान और मेहनती लोगों के लिए काम करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मैं यहां की जनता की भलाई के लिए प्रशासन और सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा।”

राजनीति और शिक्षा में लंबा अनुभव

असीम कुमार घोष का राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी प्रो. घोष पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और शिक्षा क्षेत्र में भी उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। राज्यपाल बनने के बाद उनसे हरियाणा में प्रशासनिक स्तर पर नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद की जा रही है।

राजनीतिक समीकरणों में भी हलचल

राज्यपाल के रूप में असीम घोष की नियुक्ति को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन से जुड़े होने के कारण उनकी सक्रिय भूमिका आने वाले समय में राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक दिशा को प्रभावित कर सकती है।

हरियाणा CET के छात्रों को राहत की खबर

साथ ही, हरियाणा CET परीक्षा को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को फ्री बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी डिपो के हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.