Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेता प्रतिपक्ष पर राजस्व मंत्री का पलटवार.. जनजातीय होने के कारण मुझ पर साधते है निशाना

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कड़ा प्रहार किया है। नेगी ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर उन्हें बार-बार केवल इसलिए निशाना बनाते हैं क्योंकि वे जनजातीय समुदाय से आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए भी जयराम ठाकुर ने उनके खिलाफ वैसा ही व्यवहार किया था।


राजस्व मंत्री नेगी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी गंभीरता से जुटी है और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि संकट की घड़ी में भी भाजपा ने सरकार का साथ नहीं दिया। नेगी ने कहा कि सरकार ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रही है, न कि केवल कागज़ी योजनाओं पर निर्भर है।


जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री –

“मैंने आपदा के दौरान अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्य करवाए। सरकार की प्राथमिकता केवल जनहित है। लेकिन जयराम ठाकुर हर बार व्यक्तिगत टिप्पणियां करते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”

प्रदेश में मूसलधार बारिश के कारण हालात बेहद गंभीर हैं। 500 से अधिक सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। 1,199 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हैं और 676 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। 20 जून से अब तक 125 लोगों की जान जा चुकी है और 34 लोग अब भी लापता हैं। राजस्व मंत्री ने बताया कि राज्य को आपदा में अब तक 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.