Facebook-f Youtube X-twitter

बुआ के घर से लौटते वक्त जड़ोल खड्ड की तेज धारा में बहा 20 वर्षीय युवक

Mandi, 21 July

सुंदरनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांगू के देहवी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की जड़ोल खड्ड की तेज धार में बहने से मौत हो गई। युवक की पहचान रोहित कुमार (पुत्र मंगत राम, निवासी जंदरेहडू, डाकघर बायला) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित अपनी बुआ के घर से लौटते समय देहवी के पास जड़ोल खड्ड को पार कर रहा था। बीते रविवार रात और सोमवार को भारी बारिश के कारण खड्ड उफान पर थी। खड्ड पार करते समय वह पानी के तेज बहाव में बह गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की तलाशी के बाद युवक का शव रतोग के पास खड्ड के बीच में फंसा मिला, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.