Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी की नेहा के प्यार में इंग्लैंड से बारात लेकर पहुंचा थॉमस, पहाड़ी रीति-रिवाजों से रचाई शादी

जर्मनी में शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, करसोग में हिंदू परंपराओं के साथ सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए नेहा और थॉमस

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां की बेटी नेहा को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए इंग्लैंड का रहने वाला थॉमस सात समंदर पार कर बारात लेकर पहुंचा। करसोग की खूबसूरत वादियों में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों और पारंपरिक पहाड़ी परंपराओं के अनुसार विवाह रचाया।जानकारी के अनुसार मंडी जिले के करसोग के कुट्टी क्षेत्र की रहने वाली नेहा और इंग्लैंड निवासी थॉमस की मुलाकात जर्मनी में हुई थी। दोनों वहां नौकरी करते थे। साथ काम करने के दौरान पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए और जीवनभर साथ निभाने का फैसला कर लिया।

अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाने के लिए दोनों ने अपने परिवारों की सहमति से विवाह की तैयारियां शुरू कीं। इसके बाद थॉमस अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ इंग्लैंड से बारात लेकर नेहा के पैतृक गांव करसोग पहुंचा। यहां दुल्हन पक्ष के परिजनों और रिश्तेदारों ने पारंपरिक पहाड़ी अंदाज में बारात का गर्मजोशी से स्वागत किया।विवाह समारोह में हिमाचली संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिली। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में निभाई गईं और नेहा-थॉमस सात फेरों के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।इस शादी का एक खास आकर्षण इंग्लैंड से पहुंचे विदेशी बाराती भी रहे। विदेशी मेहमानों ने हिमाचली खानपान, पहाड़ी संस्कृति, पारंपरिक रस्मों और स्थानीय परंपराओं का खूब आनंद लिया। वहीं, स्थानीय लोगों के लिए भी विदेशी मेहमानों के साथ खुशियां साझा करने का यह यादगार अवसर रहा।नेहा और थॉमस की यह शादी दो दिलों के मिलन के साथ दो अलग-अलग संस्कृतियों के खूबसूरत संगम की मिसाल बन गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट,दो विद्यार्थियों को मिला 3.8 लाख का सालाना पैकेज

ट्रेनिंग के दौरान 13,500 रुपये मासिक वेतन, ट्रेनिंग पूरी होने पर मिलेगा 3.8 लाख का पैकेज Summer express/मंडी,धर्मवीर।सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने रोजगार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी परिसर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन मोहाली की कंपनी में हुआ...

पेंशनरों पर FIR को लेकर सरकार के खिलाफ भड़की ज्वाइंट एक्शन कमेटी, सचिवालय घेराव की चेतावनी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पेंशनरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
Summer Express - असम में हैरान करने वाला मामला: जिसे मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह अगले दिन जिंदा लौटा घर

मानेसर के कासन गांव के जंगल में मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Summer express, गुरुग्राम। मानेसर के नजदीक कासन गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव जंगल में फेंका गया होगा। सुनसान स्थान पर लंबे समय तक...

विधायक फंड कोई भीख नहीं, विकास कार्यों का पाई-पाई हिसाब देने को तैयार हूं: गोकुल सेतिया

Summer express, सिरसा। सिरसा की बदहाल नागरिक सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखने वाले कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है।  रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर सेतिया ने कहा कि विधायक फंड कोई भीख नहीं है, बल्कि...

कपाल मोचन मेले के लिए अंबाला रोडवेज ने चलाईं 100 से अधिक विशेष बसें, जीएम ने जांची व्यवस्था

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के यमुनानगर स्थित ऐतिहासिक कपाल मोचन तीर्थ में चल रहे मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से 100 से अधिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.