नई दिल्ली | मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 0.10% टूटकर 99,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 1,14,500 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखा असर
Comex पर सोने की शुरुआत हल्की तेजी के साथ 3,410.70 डॉलर प्रति औंस पर हुई, लेकिन कुछ ही देर में यह 3,405.80 डॉलर तक फिसल गया। वहीं, चांदी का वायदा भाव भी 39.33 डॉलर से घटकर 39.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
गौरतलब है कि इसी साल सोना 3,509.90 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर को छू चुका है। फिलहाल बाजार में निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है और विदेशी संकेतों पर पैनी नजर रखी जा रही है।