Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, 27 लाख क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद

Summer express,पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण डागर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान गौरव गौतम ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की वास्तविक तरक्की किसानों की खुशहाली और कृषि आधारित उद्योगों की मजबूती पर निर्भर करती है। पलवल शुगर मिल दक्षिण हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद, नूंह और गुरुग्राम जिलों के गन्ना किसानों से जुड़ी महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाई है। उन्होंने बताया कि पिछले पेराई सत्र में मिल ने 24 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।

राज्य मंत्री के अनुसार, इस वर्ष पलवल शुगर मिल के कार्यक्षेत्र में करीब 20,692 एकड़ भूमि पर गन्ने की फसल बोई गई है। किसानों ने मिल के लिए 41.65 लाख क्विंटल गन्ने की बॉन्डिंग करवाई है, जबकि मौजूदा सत्र में मिल को लगभग 27 लाख क्विंटल गन्ना मिलने की संभावना है। पेराई प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अगेती किस्म के पेड़ी गन्ने की खरीद की जाएगी। इसके बाद मध्यम और पछेती किस्म के पेड़ी गन्ने की खरीद होगी।

गौरव गौतम ने गन्ना किसानों से अपील की कि वे फसल की कटाई के लिए समय रहते श्रमिकों की व्यवस्था करें और मिल में साफ-सुथरा गन्ना ही लेकर आएं। उन्होंने कहा कि इससे पेराई प्रक्रिया बेहतर ढंग से संचालित हो सकेगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से गन्ने की फसल का भुगतान समय पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मिल के सभी बाहरी गन्ना क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। उन्होंने इन केंद्रों से जुड़े ट्रांसपोर्टरों से भी अपने वाहनों और श्रमिकों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि गन्ने की लदाई और ढुलाई में किसानों या मिल प्रशासन को किसी तरह की परेशानी न हो।

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लक्ष्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। किसान की प्रगति से ही प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गन्ने की रिकवरी के मामले में पलवल जिला हरियाणा में पहले स्थान पर रहा है और मिल इस उपलब्धि को आगे भी बरकरार रखने का प्रयास करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, 27 लाख क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद

Summer express,पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण डागर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के...

सुक्खू सरकार की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला नया प्रोत्साहन, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

50 रुपये किलो मिल रहा भाव ऊना,राकेश-:किसानों की मेहनत को सही कीमत मिले, इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश सरकार किसानों से प्राकृतिक तरीके से उगाई गई मक्की 50 रुपये प्रति किलो के समर्थन...

नगर कीर्तन में शामिल महिला श्रद्धालु की अचानक मौत, मंडी गोबिंदगढ़ में पसरा मातम

मंडी गोबिंदगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंडी गोबिंदगढ़ में निकाले जा रहे विशाल नगर कीर्तन के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। नगर कीर्तन में शामिल 45 वर्षीय महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद धार्मिक उत्सव का माहौल शोक में बदल...

नवी मुंबई के तेल गोदाम में भीषण आग, आसपास की दो इमारतें भी आईं चपेट में

Summer express, नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित तुर्भे इलाके के मेफको मार्केट में एक तेल गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की...

मंडी की नेहा के प्यार में इंग्लैंड से बारात लेकर पहुंचा थॉमस, पहाड़ी रीति-रिवाजों से रचाई शादी

जर्मनी में शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, करसोग में हिंदू परंपराओं के साथ सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए नेहा और थॉमस Summer express/मंडी,धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां की बेटी नेहा को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.