Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू सरकार की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला नया प्रोत्साहन, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

50 रुपये किलो मिल रहा भाव

ऊना,राकेश-:किसानों की मेहनत को सही कीमत मिले, इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश सरकार किसानों से प्राकृतिक तरीके से उगाई गई मक्की 50 रुपये प्रति किलो के समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। सरकार की इस व्यवस्था से किसानों को न केवल उनकी उपज का बेहतर दाम मिल रहा है, बल्कि प्राकृतिक खेती के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हो रहा है। ऊना जिले में इस सीजन अब तक 50 किसानों से कुल 150.8 क्विंटल प्राकृतिक मक्की की खरीद की जा चुकी है।

सरकारी खरीद से लाभान्वित होने वाले किसानों में लोअर बढेड़ा गांव के रघुवीर सिंह भी शामिल हैं। वह पिछले 13 वर्षों से 12 कनाल भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने छह क्विंटल मक्की सरकारी खरीद केंद्र पर 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची है। रघुवीर सिंह का कहना है कि प्राकृतिक खेती से तैयार फसल का उचित मूल्य मिलने से किसानों को इस पद्धति को अपनाने की प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने किसानों के हित में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।इसी तरह सलोह गांव के किसान अशोक कुमार ने भी चार क्विंटल प्राकृतिक मक्की सरकार को बेची है। जिले में रामपुर और टकारला अनाज मंडियों के माध्यम से किसानों से मक्की की खरीद की जा रही है। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सहयोग से यह व्यवस्था संचालित की जा रही है। खरीद के बाद किसानों को रसीद दी जाती है और उपज का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

गौरतलब है कि ऊना जिले में वर्तमान में 10,608 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं। करीब 1,460 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। यहां किसान गेहूं, मक्की और हल्दी सहित विभिन्न फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं, जौ, हल्दी और अदरक के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है।सरकार की इस पहल से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ बाजार में बिक्री की गारंटी भी मिल रही है। इससे प्राकृतिक खेती को विस्तार देने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में नई उम्मीद जगी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - असम में हैरान करने वाला मामला: जिसे मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह अगले दिन जिंदा लौटा घर

मानेसर के कासन गांव के जंगल में मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Summer express, गुरुग्राम। मानेसर के नजदीक कासन गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव जंगल में फेंका गया होगा। सुनसान स्थान पर लंबे समय तक...

विधायक फंड कोई भीख नहीं, विकास कार्यों का पाई-पाई हिसाब देने को तैयार हूं: गोकुल सेतिया

Summer express, सिरसा। सिरसा की बदहाल नागरिक सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखने वाले कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है।  रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर सेतिया ने कहा कि विधायक फंड कोई भीख नहीं है, बल्कि...

कपाल मोचन मेले के लिए अंबाला रोडवेज ने चलाईं 100 से अधिक विशेष बसें, जीएम ने जांची व्यवस्था

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के यमुनानगर स्थित ऐतिहासिक कपाल मोचन तीर्थ में चल रहे मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से 100 से अधिक...

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 36 किलो चूरा पोस्त के साथ यूपी के दो युवक गिरफ्तार

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और नशीले पदार्थ की...

पलवल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, 27 लाख क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद

Summer express,पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण डागर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.