Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों की घोषणा के साथ ही शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और संभावित उम्मीदवारों ने चुनावी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता नरिंदर कुमार भाटिया के वार्ड नंबर 34 (सेक्टर 45-46) ने पार्टी चुनाव कार्यालय का सेक्टर 46- सी के बूथ नंबर 24 में शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल ने विधिवत रूप से किया।
इस अवसर पर नगर निगम पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला, पार्टी के कोषाध्यक्ष जे.डी. घई, चंडीगढ़ की पूर्व मेयर अनु चतरथ, इंटेलेक्चुअल विंग के अध्यक्ष एडवोकेट रतिक चतरथ, मेहनाज भुल्लर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा सेक्टर 45 और 46 के बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी तथा नरिंदर कुमार भाटिया के समर्थक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर नरिंदर कुमार भाटिया ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय निवासियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुनने, उनके समाधान के लिए प्रयास करने तथा जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और लोगों का विश्वास उनकी प्राथमिकता है। चुनाव कार्यालय के माध्यम से वार्ड के निवासियों के साथ संवाद को मजबूत किया जाएगा तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।