Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला विंटर कार्निवाल का बढ़ेगा दायरा,संजौली- कसुम्पटी में भी मचेगी धूम; 25 से 31 दिसंबर तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Summer express/शिमला ,संजू-:क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को यादगार बनाने के लिए शिमला में इस बार विंटर कार्निवाल को नए अंदाज में आयोजित किया जाएगा। 25 से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय उत्सव में इस बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पहले से ज्यादा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। नगर निगम ने कार्निवाल का विस्तार करते हुए संजौली और कसुम्पटी को भी आयोजन का हिस्सा बनाने का फैसला लिया है। इससे शहर के अलग-अलग इलाकों में उत्सव की रौनक देखने को मिलेगी और स्थानीय कारोबारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

शिमला विंटर कार्निवाल को भव्य रूप देने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में महापौर सुरेंद्र चौहान ने निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की।बैठक में पिछले साल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सामने आई खामियों को दूर करने और इस बार बेहतर इंतजाम करने पर जोर दिया गया।महापौर के अनुसार, इस बार कार्निवाल की गतिविधियां केवल मालरोड और रिज मैदान तक सीमित नहीं रहेंगी। संजौली और कसुम्पटी में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कसुम्पटी स्थित एसडीए कॉम्प्लेक्स की पार्किंग के ऊपरी फ्लोर पर स्टॉल लगाए जाएंगे, जबकि संजौली ग्राउंड में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को अपने आसपास ही उत्सव का आनंद लेने का मौका मिलेगा।कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए फंड जुटाने, स्टॉल आवंटन, दुकानों की व्यवस्था, महानाटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए पुलिस और संबंधित विभागों के साथ अलग से बैठक होगी। वहीं, कर्मचारियों और पार्षदों की कमेटियां गठित कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।इस बार स्थानीय प्रतिभाओं को भी विशेष तवज्जो दी जाएगी। हिमाचली और पहाड़ी कलाकारों को मंच पर अधिक समय मिलेगा। बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों के चयन के लिए सोशल मीडिया पर युवाओं से सुझाव मांगे जाएंगे, ताकि लोगों की पसंद और बजट के अनुसार कलाकारों को आमंत्रित किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Recent News

Trending

शिमला विंटर कार्निवाल का बढ़ेगा दायरा,संजौली- कसुम्पटी में भी मचेगी धूम; 25 से 31 दिसंबर तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Summer express/शिमला ,संजू-:क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को यादगार बनाने के लिए शिमला में इस बार विंटर कार्निवाल को नए अंदाज में आयोजित किया जाएगा। 25 से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय उत्सव में इस बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पहले से ज्यादा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। नगर निगम ने...

सोलन के पार्किंग संचालक सौरभ शर्मा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, डॉक्टर दंपति का नकदी से भरा बैग लौटाया

बैग में रखे थे 1.25 से 1.50 लाख रुपये, पर्स और जरूरी सामान ऊना, राकेश-। ईमानदारी और इंसानियत आज भी समाज में जिंदा है। इसका उदाहरण सोलन में देखने को मिला, जहां एक पार्किंग संचालक ने अपनी सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए नकदी और कीमती सामान से भरे बैग के मालिक का पता...

नगर निगम चुनावों की घोषणा के साथ चंडीगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां तेज

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों की घोषणा के साथ ही शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और संभावित उम्मीदवारों ने चुनावी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता नरिंदर कुमार भाटिया के वार्ड नंबर 34 (सेक्टर...

पंचकूला में आवारा कुत्तों का आतंक: सेक्टर-11 में सुबह की सैर पर निकली 20 वर्षीय युवती पर 3 खूंखार कुत्तों का हमला, बुरी तरह नोचा

Summer express,मोनिका रावत , पंचकूला। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे सेक्टर-11 में सैर के लिए निकली 20 वर्षीय युवती पर तीन खूंखार कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने युवती को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-11 में...

मांडव उत्सव की तैयारियां पूरी, पड्डल मैदान में सजेगा व्यापारिक मेला…व्यापारियों के विरोध पर मेयर ने दिया गोलमोल जवाब

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी में 24 नवंबर को मांडव उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर निगम मंडी की ओर से उत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्याओं और व्यापारिक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। नगर निगम मंडी की मेयर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.