Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में थार ने कुचला 2 साल का मासूम, चालक मौके से फरार

अंबाला  | अंबाला शहर के सेक्टर-9 में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक तेज रफ्तार काली थार कार ने एक्टिवा पर सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 2 साल के मासूम अद्वित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

खरीदारी के लिए निकला था परिवार, बीच रास्ते हुआ हादसा

बच्चे के पिता विकास, जो पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत हैं और इन दिनों परिवार संग सेक्टर-10 में किराए पर रह रहे हैं, पत्नी और बेटे अद्वित के साथ मार्केट में घरेलू सामान लेने आए थे। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार थार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा सड़क पर गिर गया और कार का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया।

हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, चालक चुपचाप फरार

हादसे के बाद थार चालक घबरा गया और घायलों को नजदीकी सारवाल आरोग्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही वह वहां से चुपचाप भाग निकला। इसके बाद परिजन अद्वित को हीलिंग टच पार्क हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश में जुटी टीम

सूचना मिलने पर सेक्टर-9 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

परिवार में मातम का माहौल, मोहल्ले में छाई शोक की लहर

मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.