Facebook-f Youtube X-twitter

रणदीप सुरजेवाला की सुरक्षा खतरे में? केंद्र सरकार पहुंची हाई कोर्ट

चंडीगढ़ |  केंद्र सरकार ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। गृह मंत्रालय का कहना है कि अब सुरजेवाला को किसी तरह का सुरक्षा खतरा नहीं है, इसलिए उनकी विशेष सुरक्षा हटाने का निर्णय लिया गया है।

इस मामले की सुनवाई जस्टिस कुलदीप तिवारी की अदालत में हुई, जहां कोर्ट ने सुरजेवाला को यह छूट दी कि वे संबंधित प्राधिकरण के समक्ष पेश होकर सुरक्षा बनाए रखने के लिए साक्ष्य और दस्तावेज सौंप सकते हैं। इसके बाद प्राधिकरण इस पर फैसला लेकर अदालत को सूचित करेगा। अगली सुनवाई की तारीख 30 सितंबर तय की गई है।

सरकार की ओर से वरिष्ठ पैनल काउंसिल अरुण गोसाई ने बताया कि सुरजेवाला ने पहले हाई कोर्ट में CISF सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका लगाई थी, जिसके तहत 10 मार्च 2017 को कोर्ट ने पूरे देश में उन्हें ‘वाई प्लस’ सुरक्षा देने का निर्देश दिया था। उस आदेश में यह भी कहा गया था कि भविष्य में यदि सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव करना हो तो कोर्ट की अनुमति लेना जरूरी होगा।

वहीं सुरजेवाला के वकील का कहना है कि उन्हें अभी भी खतरे की आशंका है, इसलिए सुरक्षा जारी रखी जानी चाहिए। कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह में संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने की अनुमति दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.