Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

सोलन-:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके विचार न केवल सिख समुदाय, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायक हैं। गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में प्रेम, शांति और आपसी सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

राज्यपाल प्रकाश पर्व के अवसर पर जिला सोलन के गुरुद्वारा सिंह सभा, सपरून में शीश नवाने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से सिख संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख उपदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ एक समानतापूर्ण और समरस समाज की स्थापना का संदेश देते हैं। इन सिद्धांतों में मानव सेवा, मेहनत और जरूरतमंदों के साथ मिल-बांटकर रहने की भावना निहित है।राज्यपाल ने सिख गुरुओं के महान बलिदानों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय का योगदान अविस्मरणीय रहा है। सिख गुरुओं का त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिख धर्म की गौरवशाली विरासत और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का शुभारंभ, वीर बाल दिवस की शुरुआत तथा विभिन्न गुरु साहिबानों के प्रकाश पर्वों के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब रोप-वे परियोजना, सेवा भोज योजना और वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं के सम्मान और उनकी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

हिंदू और सिख समुदायों के बीच गहरे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों की परंपराएं और आध्यात्मिक विरासत एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने लोगों से धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वाली ताकतों से सतर्क रहने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।राज्यपाल ने युवाओं से गुरु नानक देव जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त हिमाचल के निर्माण, सामाजिक एकता और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।

अंत में राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

सोलन-:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके विचार न केवल सिख समुदाय, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायक हैं। गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में प्रेम, शांति और आपसी...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं जीवन को दिखाती हैं सही राह, हर व्यक्ति करे अनुसरण : सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला। धर्मशाला में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारे में सुबह से ही संगत की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भी शिरकत की और सभी को...

गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुग्राम में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरुद्वारों...

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का...

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.