Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। अंतिम आहुति के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

इस महायज्ञ का शुभारंभ 14 नवंबर को 1100 कलशों की भव्य यात्रा के साथ हुआ था। 108 शिवलिंगों की स्थापना के साथ आयोजित इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान में देशभर से संत-महात्माओं के अलावा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। पलवल सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांव पेलक पहुंचे। लोगों ने यज्ञ में आहुति डालकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

महायज्ञ के मुख्य संत श्री श्री 1008 ज्ञानीदास त्यागी महाराज ने आयोजन के सफल समापन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि महायज्ञ का आयोजन बेहद भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में अयोध्या नगरी जैसा माहौल दिखाई दिया। श्रद्धालुओं में सनातन धर्म के प्रति आस्था, समर्पण और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की मजबूत आस्था को प्रदर्शित किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया।

भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी और शिक्षाविद सुरेश भारद्वाज ने भी महायज्ञ के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्री ज्ञानीदास त्यागी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से पेलक और पूरे पलवल क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए सौभाग्य का अवसर बताते हुए आयोजन से जुड़े संतों, श्रद्धालुओं और आयोजकों को बधाई दी।

महायज्ञ के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम आहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन की भव्यता को दर्शाया और गांव पेलक में यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए यादगार बन गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुग्राम में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरुद्वारों...

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का...

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने...

गुरदासपुर में होटल के बाहर बाइक सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

Summer express, गुरदासपुर। गुरदासपुर में बरियार बाईपास के पास स्थित होटल गोल्डन पॉम के बाहर देर रात बाइक सवार दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। भोगपुरम टोल गेट के पास सड़क किनारे खड़ी लॉरी से एक एसयूवी कार टकरा गई। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। टक्कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.