Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने अनिल विज का कुशलक्षेम जाना।

कुलदीप बिश्नोई ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि अनिल विज से आत्मीय मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई और आपसी विचार भी साझा किए गए। उन्होंने अनिल विज को हरियाणा की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं में अग्रणी बताते हुए उनके लंबे राजनीतिक सफर और जनसेवा के अनुभव की सराहना की।

बिश्नोई ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अनिल विज जैसे वरिष्ठ नेता से संवाद करने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

मुलाकात के दौरान किन विशेष राजनीतिक या अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई, इसका विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है। हालांकि, दोनों नेताओं की इस मुलाकात को हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में अहम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का...

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने...

गुरदासपुर में होटल के बाहर बाइक सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

Summer express, गुरदासपुर। गुरदासपुर में बरियार बाईपास के पास स्थित होटल गोल्डन पॉम के बाहर देर रात बाइक सवार दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। भोगपुरम टोल गेट के पास सड़क किनारे खड़ी लॉरी से एक एसयूवी कार टकरा गई। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। टक्कर...

बादशाह खान अस्पताल की लापरवाही, बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा महिला का शव

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां मोर्चरी में रखे एक महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम और पुलिस को सूचना दिए परिजनों के हवाले कर दिया गया। जब जांच अधिकारी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए मोर्चरी पहुंचा तो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.