Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में दोबारा सक्रिय हुआ मानसून, फसलें बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

हरियाणा  | हरियाणा में तीन दिन की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ लौटा है। सोमवार को छह जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि मंगलवार को पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 21 जुलाई की रात से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है और हवा में बढ़ी नमी के कारण तेज बारिश के आसार हैं।

55 हजार एकड़ फसल पर भारी बारिश की मार

लगातार बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में खेत जलमग्न हो गए हैं। करीब 55,000 एकड़ से ज्यादा फसलें जलभराव से प्रभावित हुई हैं। कुछ किसानों ने कपास की बर्बाद फसल पर ट्रैक्टर चला दिए हैं।

किस जिले में कितनी फसल बर्बाद

  • झज्जर: 12,000 एकड़ प्रभावित
  • रोहतक: 19,000 एकड़ पर जलभराव
  • भिवानी: 12,000 एकड़ में जलभराव, 7,000 एकड़ से निकाला गया पानी
  • हिसार: 7,000 एकड़ फसल प्रभावित
  • फतेहाबाद: 1,800 एकड़ में जलभराव
  • कुरुक्षेत्र: 800 एकड़ फसल डूबी
  • यमुनानगर: 500 एकड़ से ज्यादा धान की फसल खराब
  • सिरसा: 2,000 एकड़ में फसल पूरी तरह बर्बाद

नरमा, ग्वार, मूंगफली की फसलों पर सबसे ज्यादा असर

सिरसा के किसानों ने बताया कि लगातार पानी जमा रहने से नरमा, ग्वार और मूंगफली की फसलें सड़ गईं। कई जगहों पर ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करनी पड़ी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.