Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रक्षाबंधन गिफ्ट : हरियाणा की 50 लाख महिलाओं को 2100 रुपये , जानिए कैसे मिलेगा

हरियाणा  | हरियाणा की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार जल्द ही ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को 2100 रुपये की सीधी सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी इसे 9 अगस्त से पहले किसी बड़े कार्यक्रम में लॉन्च कर सकते हैं।

कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, योजना को चार चरणों में लागू किया जाएगा।

  • पहले चरण में बीपीएल श्रेणी की उन महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है।
  • दूसरे चरण में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जो गरीब तो हैं लेकिन सरकारी पेंशन या अन्य वित्तीय लाभ ले रही हैं।
  • बाद के चरणों में सरकार तय मानदंडों के अनुसार अन्य जरूरतमंद महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ेगी।

किन्हें मिलेगा फायदा?

प्रदेश में बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवारों की संख्या लगभग 46 लाख है। शुरुआत में सरकार का लक्ष्य लगभग 50 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाना है।

योजना का लाभ पाने के लिए ज़रूरी कदम:

  • अंत्योदय पोर्टल पर पंजीकरण कराएं
  • परिवार पहचान पत्र (PPP) में नाम दर्ज होना अनिवार्य
  • आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना जरूरी
  • बीपीएल कार्ड होना आवश्यक (वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम हो)

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने जानकारी दी है कि योजना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे CMO को भेज दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन, सीएम सुक्खू ने रद्द किए सभी कार्यक्रम.अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Summer express/शिमला/ संजू -:चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के होली में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से हुई आकस्मिक मौत से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। युवा कांग्रेस के एक सक्रिय और समर्पित पदाधिकारी के असमय निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है। घटना की सूचना मिलने के...

मल्टीपर्पज वर्करों ने दीपावली पर सरकार से मांगा वेतन और पॉलिसी का तोहफा

अब दीपावली पर अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर हमें भी तोहफे की उम्मीद Summer express/मंडी/धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मल्टीपर्पज वर्करों ने प्रदेश सरकार ने दीपावली पर वेतन और शॉर्ट टर्म पॉलिसी का तोहफा मांगा है। मंडी से जारी बयान में मल्टीपर्पज वर्कर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विवेक ने बताया...

पीजीआईएमएस रोहतक में डॉ. कुंदन मित्तल पर कार्रवाई, विभाग से भी किया रिलीव

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस), रोहतक में डॉ. कुंदन मित्तल की पुनर्नियुक्ति का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मेडिकल सुपरीटेंडेंट (एमएस) के पद पर उनकी पुनर्नियुक्ति पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की रोक के बाद अब उन्हें पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी एंड इंटेंसिव केयर विभाग से भी रिलीव कर...

रेवाड़ी में गिरा न्यूनतम तापमान, नवंबर के पहले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

Summer express, रेवाड़ी। जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और...

लुधियाना में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, छाती और पीठ में लगीं गोलियां

Summer express, लुधियाना। लुधियाना में अपराध और सरेआम गोलीबारी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के प्रसिद्ध पंडित कुलचे-छोले के संचालक के बेटे राहुल शर्मा की बुधवार देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने राहुल पर दो गोलियां चलाईं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.