Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में दहेज मांगने और 25 लोगों को जान से मारने की धमकी का आरोप

Summer express, करनाल, (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल के बुढ़ाखेड़ा गांव में शादी के रिश्ते को लेकर दहेज की मांग और जान से मारने की धमकियां देने का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती और उसके परिवार ने होने वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर 11 लाख रुपये नकद और चार पहिया गाड़ी मांगने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि मांग पूरी करने से इनकार करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। यहां तक कि शिकायत करने पर 25 गोलियां चलवाने और परिवार के 25 लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार के सदस्य दिनेश के अनुसार, 16 नवंबर को संजय नाम के युवक ने उन्हें फोन कर धमकी दी थी। आरोप है कि संजय ने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करवाई गई तो 25 गोलियां चलवाई जाएंगी और परिवार के 25 लोगों को निशाना बनाया जाएगा। इस धमकी के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। दिनेश ने बताया कि 17 नवंबर को मॉडल टाउन पुलिस चौकी में शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनकी सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।

पीड़ित युवती ने बताया कि शुरुआत में रिश्ता तय करते समय लड़के वालों की ओर से किसी तरह की दहेज की मांग नहीं की गई थी। दोनों परिवारों की सहमति से सगाई हुई थी और शादी के लिए 2 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। लेकिन रिश्ता पक्का होने के बाद कथित तौर पर 11 लाख रुपये नकद और एक चार पहिया गाड़ी की मांग रख दी गई। युवती के परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतनी बड़ी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। युवती का आरोप है कि अब उसे और उसके परिवार को धमकियां देकर दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है।

युवती ने यह भी बताया कि उसे कहीं अन्य माध्यम से जानकारी मिली है कि 27 नवंबर को दूसरी शादी तय की गई है, जबकि उसके साथ विवाह की तारीख 2 दिसंबर रखी गई थी। इस जानकारी के बाद उसकी चिंता और बढ़ गई है। युवती का आरोप है कि संजय उसके घर आकर भी धमकियां दे रहा है और पुलिस कार्रवाई होने पर गोलियां चलवाने की बात कह रहा है। उसने बताया कि उसके पिता का निधन 11 दिसंबर 2025 को हो चुका है और परिवार में शादी की जिम्मेदारी अब उसके चाचा संभाल रहे हैं।

परिवार की बुजुर्ग महिला ने भी अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि रिश्ता तय करते समय लड़के वालों ने कोई मांग नहीं रखी थी, लेकिन बाद में 11 लाख रुपये और गाड़ी की मांग शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि परिवार पहले ही कई दुखद घटनाओं से गुजर चुका है। वर्ष 2019 में उनके बेटे और वर्ष 2025 में परिवार के एक अन्य सदस्य का निधन हो गया था। अब बेटी की शादी की तैयारियों के बीच मिल रही धमकियों ने पूरे परिवार को परेशान कर दिया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें बेटी की शादी की खुशियों के बजाय परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

युवती के मुताबिक, आरोपी पक्ष के राहुल के नेवी में और उसके भाई संजय के आर्मी में होने की जानकारी है। वहीं पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले से रिश्तेदारी और पारिवारिक संबंध हैं। युवती की दोनों सगी बहनों की शादी आरोपी पक्ष के भाइयों के साथ हुई है। पुलिस इस पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ दहेज की कथित मांग और धमकियों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मामले को लेकर एएसपी रविंदर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों परिवारों के बीच पहले से रिश्तेदारी है और युवक-युवती की सगाई भी हुई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पीड़ित युवती और उसका परिवार पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, जल्द गिरफ्तारी करने और पूरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कर रहा है। परिवार का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी यदि धमकियां मिलती रहती हैं तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

गन्ना आंदोलन के बीच कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- धरना दें लेकिन शुगर मिल चलने दें

Summer express/यमुनानगर, परवेज खाना: यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं, सरकार की ओर से 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया गया है। इस...

हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष को मिली सफलता,जयराम ठाकुर ने उच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

Summer express/मंडी, धर्मवीर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के खिलाफ दायर याचिकाओं को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए समस्त समुदाय...

गुरुग्राम में यूथ कांग्रेस का हंगामा, पुलिस बस पर चढ़े कार्यकर्ता; हिरासत में लिए गए साथियों को छुड़ाया

Summer express/गुरुग्राम। मेटा (Meta) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अपनी बस में बैठा लिया, लेकिन इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा देखने को मिला। हिरासत में लिए गए अपने साथियों को छुड़ाने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस...

गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम सैनी ने प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए सरकार का बताया बड़ा कदम

Summer express/गुरुग्राम-:मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर रवाना किया। इसके साथ ही सेक्टर-48 में नए इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...

प्राकृतिक खेती से घटेगी किसानों की लागत, बढ़ेगा उत्पादन, गंभीर बीमारियों का खतरा भी होगा कम: आचार्य देवव्रत

Summer express/शिमला, संजू। गुजरात के राज्यपाल एवं हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती के जनक आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को समय की जरूरत बताते हुए देश के किसानों से इसे अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्राकृतिक खेती की अहम भूमिका रहेगी। इससे न केवल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.