Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए जिलों के गठन पर मंत्री चंद्र कुमार का दोटूक विरोध, बोले- छोटे प्रदेश में ज्यादा जिलों की जरूरत नहीं

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर सुक्खू सरकार के भीतर ही विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। पूर्व में आरएस बाली द्वारा नए जिले बनाने की मांग पर असहमति जताने के बाद अब कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी कांगड़ा जिले के विभाजन और नए जिलों के गठन का खुलकर विरोध किया है। मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि वह फिलहाल प्रदेश में नए जिले बनाने के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि छोटे से हिमाचल प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़ाने के बजाय मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है।

नए जिलों के गठन करने से बढ़ेगा प्रशासनिक खर्च का बोझ 

मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि नए जिलों का गठन करने से सरकार पर प्रशासनिक खर्च का बोझ बढ़ेगा। जिला मुख्यालय, अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति, कार्यालयों के संचालन तथा अन्य व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त बजट खर्च करना पड़ेगा। ऐसे में सरकार का अधिक पैसा प्रशासनिक व्यवस्था चलाने में ही खर्च हो जाएगा और विकास कार्यों के लिए कम बजट उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल जिलों की संख्या बढ़ाने से किसी प्रदेश का विकास नहीं होता, बल्कि विकास के लिए संसाधनों का सही इस्तेमाल जरूरी है।

नए जिलों के गठन के समय पर भी सवाल

चंद्र कुमार ने नए जिलों के गठन के समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को जनगणना पूरी होने और परिसीमन के बाद ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए। यदि जनसंख्या को नए जिलों के गठन का आधार बनाया जाना है, तो पहले जनगणना के आधिकारिक आंकड़े सामने आने जरूरी हैं। ऐसे में जनगणना की प्रक्रिया के बीच नए जिले बनाने का फैसला लेना उचित नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि नए जिलों के गठन को लेकर धर्म सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। सरकार को पहले कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद ही इस विषय पर कोई निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने यह भी माना कि प्रदेश में कुछ लोग नए जिले बनाने की मांग कर रहे हैं, जबकि कई लोग इसके विरोध में हैं।

प्रदेश की राजनीति में कांगड़ा की भूमिका  अहम 

कांगड़ा जिले के राजनीतिक महत्व पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और यहां विधानसभा की काफी सीटें हैं। प्रदेश की राजनीति में कांगड़ा की भूमिका बेहद अहम रहती है। जिस राजनीतिक दल को कांगड़ा में अच्छा समर्थन मिलता है, उसके लिए प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने का रास्ता आसान हो जाता है। वहीं, इस जिले में कमजोर प्रदर्शन करने वाली पार्टी के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो सकता है।मंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में परिवहन और सड़क सुविधाओं की स्थिति आज जैसी नहीं थी। कई दूरदराज के क्षेत्रों से जिला मुख्यालय पहुंचने में लोगों को दो से तीन दिन लग जाते थे। लोगों को अपने काम करवाने के लिए जिला मुख्यालय में रात तक रुकना पड़ता था। उस समय प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से नए जिलों की जरूरत महसूस होती थी, लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले कांगड़ा जिले का भौगोलिक क्षेत्र काफी बड़ा था और इसमें कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जैसे क्षेत्र भी शामिल थे। उस समय धर्मशाला पहुंचना लोगों के लिए बड़ी चुनौती हुआ करता था। लेकिन अब सड़कों का विस्तार हुआ है और परिवहन सुविधाएं बेहतर हुई हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग एक ही दिन में जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना काम करवाने के बाद वापस घर लौट सकते हैं।

चंद्र कुमार के मुताबिक आज तहसील, एसडीएम कार्यालय, बीडीओ कार्यालय और अन्य प्रशासनिक इकाइयां लोगों के नजदीक उपलब्ध हैं। आम जनता के ज्यादातर काम स्थानीय स्तर पर ही निपटाए जा रहे हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय तक जाने वाले लोगों की संख्या भी पहले के मुकाबले कम हुई है।कुल मिलाकर नए जिलों के गठन का मुद्दा अब प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। खास बात यह है कि इस मांग को लेकर सरकार के भीतर से ही असहमति सामने आ रही है। आरएस बाली के बाद कृषि मंत्री चंद्र कुमार का विरोध सरकार के लिए इस मुद्दे पर फैसला लेना आसान नहीं रहने के संकेत दे रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

गन्ना आंदोलन के बीच कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- धरना दें लेकिन शुगर मिल चलने दें

Summer express/यमुनानगर, परवेज खाना: यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं, सरकार की ओर से 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया गया है। इस...

हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष को मिली सफलता,जयराम ठाकुर ने उच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

Summer express/मंडी, धर्मवीर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के खिलाफ दायर याचिकाओं को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए समस्त समुदाय...

गुरुग्राम में यूथ कांग्रेस का हंगामा, पुलिस बस पर चढ़े कार्यकर्ता; हिरासत में लिए गए साथियों को छुड़ाया

Summer express/गुरुग्राम। मेटा (Meta) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अपनी बस में बैठा लिया, लेकिन इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा देखने को मिला। हिरासत में लिए गए अपने साथियों को छुड़ाने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस...

गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम सैनी ने प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए सरकार का बताया बड़ा कदम

Summer express/गुरुग्राम-:मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर रवाना किया। इसके साथ ही सेक्टर-48 में नए इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...

प्राकृतिक खेती से घटेगी किसानों की लागत, बढ़ेगा उत्पादन, गंभीर बीमारियों का खतरा भी होगा कम: आचार्य देवव्रत

Summer express/शिमला, संजू। गुजरात के राज्यपाल एवं हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती के जनक आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को समय की जरूरत बताते हुए देश के किसानों से इसे अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्राकृतिक खेती की अहम भूमिका रहेगी। इससे न केवल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.