Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशनरों के हक की लड़ाई में आमने-सामने दो गुट,पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन  बोले– 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे मूददे

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनर संगठनों की वैधता को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में विरोधी गुट के दावों पर सवाल उठाते हुए संगठन की संवैधानिक वैधता का बचाव किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन विधिवत पंजीकृत और निर्वाचित संगठन है, जबकि कुछ लोग समानांतर एडहॉक बॉडी बनाकर संगठन के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि 17 दिसंबर को मनाए जाने वाले पेंशनर दिवस के अवसर पर पेंशनर्स के मूददे CM के समक्ष उठाये जाएंगे

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने कहा कि 17 दिसंबर को पूरे देश में पेंशनर दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1982 में इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पेंशन को कर्मचारियों का अधिकार माना था। उन्होंने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि कर्मचारी के सेवाकाल के दौरान अर्जित वेतन का हिस्सा है, जो सेवानिवृत्ति के बाद उसे मिलता है।शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष घुमारवीं में राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए थे। इस बार भी मुख्यमंत्री ने 17 दिसंबर के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दी है। समारोह का स्थान तय करने के लिए 30 तारीख को नमहोल के कामधेनु हॉल में राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बार जिला कांगड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।आत्माराम शर्मा ने स्पष्ट किया कि आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के समक्ष मुख्य रूप से बकाया ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट के अंतर का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों की ग्रेच्युटी में करीब आठ लाख रुपये और अन्य कर्मचारियों की तीन से चार लाख रुपये तक की राशि का अंतर लंबित है। संगठन चाहता है कि सरकार इन देनदारियों का जल्द भुगतान सुनिश्चित करे, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका हक मिल सके

आत्माराम शर्मा ने कहा कि पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन वर्ष 1989 से पंजीकृत संगठन है और इसका पंजीकरण नंबर 16/89 है। संगठन के चुनाव संविधान के अनुसार होते हैं। उन्होंने बताया कि विरोधी गुट ने चुनाव को रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी में चुनौती दी थी, लेकिन 3 अक्टूबर को फैसला उनके पक्ष में आया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों को अपने बैनर तले आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि विरोधी गुट के कुछ नेता वर्ष 2022 में उनके खिलाफ प्रधान पद का चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने बताया कि 2025 के चुनाव के लिए 26 जून को अधिसूचना जारी कर 6 जुलाई को सुंदरनगर में चुनाव निर्धारित किए गए थे, लेकिन विरोधी गुट ने चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के बजाय 28 जून को सोलन में समानांतर बॉडी बना ली।

उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोविड के दौरान डीए की किस्तें रोकने की स्थिति अलग थी, लेकिन वर्ष 2022 में कोविड का कोई संकट नहीं था। पंजाब में वर्ष 2021 में पे-स्केल लागू हो चुका था, जबकि हिमाचल में विधानसभा चुनाव से महज 10 दिन पहले 17 सितंबर 2022 को 20 प्रतिशत एरियर देने की अधिसूचना जारी की गई, उसमें भी 50 हजार रुपये की शर्त लगा दी गई। उन्होंने कहा कि 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए और 65, 75 व 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के सभी भुगतान क्लियर हो चुके हैं। अब मुख्य रूप से ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का अंतर बाकी है। 21 सितंबर को मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में शेष 13 प्रतिशत डीए सहित लंबित देनदारियों का भुगतान चरणबद्ध तरीके से करने का आश्वासन मिला है।

शर्मा ने धर्मशाला में हुए पेंशनरों के प्रदर्शन के दौरान शीला चौक पर रास्ता जाम करने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन इससे आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी 2024 के धरने के बाद 13 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ वार्ता हुई थी। इसके बाद मई, जुलाई और 21 सितंबर को भी सरकार के साथ बैठकें हुईं। मुख्यमंत्री, वित्त सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ डिमांड चार्टर पर हुई चर्चा को उन्होंने मिनी जेसीसी करार दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - सीएम के खिलाफ सुधीर शर्मा का विशेषाधिकार हनन नोटिस

नशा माफिया पर जेसीबी चलाने की जरूरत, सरकार की इच्छाशक्ति पर सुधीर शर्मा ने उठाए सवाल

बड़े नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने की मांग, पुलिस को आधुनिक तकनीक और संसाधन उपलब्ध करवाने की उठाई आवाज Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सियासत तेज हो गई है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक...

महिला आरक्षण बिल से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी : भाजपा महिला मोर्चा 

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: पलवल में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लता भारद्वाज ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।रविवार को पलवल के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

अंधेरी सड़क पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, ई-रिक्शा चालक की जान गई; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express/राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रावर-गंजोगढ़ी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को...

गाय-भैंस के बीच बरबरी बकरियों का जलवा, करनाल के सोनू पाल ने बदली पशुपालन की तस्वीर

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर पहुंचा 200 के करीब, एनडीआरआई की प्रतियोगिता में बकरे ने जीता पहला और बकरी ने दूसरा पुरस्कार Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:हरियाणा की पहचान अब तक दूध देने वाली गायों और भैंसों से रही है, लेकिन बदलते दौर में बकरी पालन भी ग्रामीण युवाओं के लिए कमाई और...

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली में गरजेंगे हिमाचल के चार हजार मजदूर, 1-2 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय प्रदर्शन

Summer express/हमीरपुर, अरविंद। केंद्र सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हिमाचल के करीब चार हजार मजदूर दिल्ली कूच करेंगे। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के राष्ट्रीय आह्वान पर 1 और 2 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों मजदूर भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.