Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एकता कपूर का डबल धमाका: ‘नागिन 7’ टीज़र और ‘क्योंकि सास भी…’ की वापसी

22 July, 2025

टीवी दर्शकों के लिए 29 जुलाई का दिन बेहद खास होने वाला है। एक तरफ जहां एकता कपूर का प्रतिष्ठित फैमिली ड्रामा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 25 साल बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट रहा है, वहीं दूसरी ओर ‘नागिन 7’ के पहले टीज़र के रिलीज़ की भी उम्मीद जताई जा रही है।

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, ‘नागिन 7’ का पहला टीज़र 29 जुलाई, नाग पंचमी के शुभ अवसर पर रिलीज़ किया जाएगा। इस टीज़र में दर्शकों को नए सीज़न की कहानी की झलक और मुख्य नागिन के किरदार की पहली झलक देखने को मिल सकती है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन फैंस इस खबर से खासे उत्साहित हैं।

पिछला सीज़न ‘नागिन 6’ तेजस्वी प्रकाश के नेतृत्व में फरवरी 2022 में शुरू हुआ था और जुलाई 2023 में ऑफ एयर हुआ। तब से ही फैंस ‘नागिन 7’ के इंतज़ार में हैं। फरवरी 2024 में, एकता कपूर ने खुद इस नए सीज़न की घोषणा की थी, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गईं।

वहीं दूसरी ओर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की वापसी भी चर्चा में है। नए सीज़न में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय फिर से तुलसी और मिहिर के किरदार में नज़र आएंगे। साथ ही शक्ति आनंद, रितु चौधरी, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, कमालिका गुहा ठाकुरता और केतकी दवे भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। शो का प्रसारण 29 जुलाई से रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर शुरू होगा।एकता कपूर के फैंस के लिए यह दिन डबल सरप्राइज से कम नहीं। अब देखना होगा कि ‘नागिन 7’ के साथ दर्शकों को एक और सुपरहिट सीज़न मिलता है या नहीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.