समर न्यूज | चंडीगढ़
एसएसपी वरुण शर्मा और एसएचओ सुखबीर सिंह ने दी बधाई
मोहाली। सागर पाहवा मोहाली पुलिस के थाना फेज-1 में तैनात सरबजीत सिंह को पदोन्नति मिली है। उन्हें थानेदार बनाया गया है। पदोन्नति के बाद एसएसपी वरुण शर्मा और थाना फेज-1 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सरबजीत सिंह की सेवाओं की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, लगन और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।