समर न्यूज | मोहाली
ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना की प्रबंधक समिति की ओर से धन-धन अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित गायिका असीस कौर के धार्मिक गीत ‘शुक्रिया बाबा हनुमान सिंह जी’ का विमोचन किया गया।
इस धार्मिक गीत का लेखन, धुन और गायन असीस कौर ने स्वयं किया है। गीत के संगीतकार मिस्टर डाप और दृश्य निर्देशन बॉबी बाजवा ने किया है। प्रसिद्ध समाजसेवी सरदार सरवजीत सिंह इस गीत के निर्माता एवं प्रेरणास्रोत हैं, जबकि निर्माण कार्य धीरज राजपूत ने किया है। गीत के लिए वेशभूषा प्रसिद्ध परिधान रचनाकार गुनीत कौर ने तैयार की है। इस धार्मिक गीत के माध्यम से असीस कौर ने बाबा हनुमान सिंह जी की कृपा के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही समस्त संगत को बाबा जी के जन्म दिवस की बधाई देते हुए अहंकार त्यागकर विनम्रता के साथ गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी लगाने और सेवा करने का संदेश दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी असीस कौर द्वारा बाबा जी की महिमा में गाए गए धार्मिक गीतों ‘हैप्पी बर्थडे बाबा जी’, ‘सिंह शहीदां दा डेरा’, ‘थोडा सोहणा है दरबार’, ‘प्यार बेशुमार’, ‘पावन अस्थान सिंह शहीदां दा’, ‘सिंह शहीद बाबा जी दा जैकारा’ और ‘जनम दिन दी मुबारकबाद’ को संगत का भरपूर प्यार मिला है। नया धार्मिक गीत यूट्यूब पर ‘असीस रिकॉर्ड्स’ के माध्यम से देखा जा सकता है।
इस अवसर पर गायिका असीस कौर ने अपने संदेश में कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, वह धन-धन अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के शहीदी स्थल गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना की कृपा का ही परिणाम है।