Facebook-f Youtube X-twitter

चंडीगढ़-मनाली NH बहाल: 37 घंटे बाद फंसे लोगों को मिली राहत

Mandi, Dharamveer

लगातार 37 घंटे तक बंद रहने के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे आज दोपहर करीब 1 बजे यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया गया। रविवार रात भारी बारिश के कारण मंडी से औट तक कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे यह प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

विशेष रूप से दवाड़ा फ्लाइओवर के पास भारी-भरकम चट्टानें गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह ठप हो गया था। प्रशासन ने अन्य स्थानों से मलबा पहले ही हटा लिया था, लेकिन दवाड़ा, झलोगी और शनि मंदिर के पास का रास्ता मंगलवार सुबह से ही साफ किया जा रहा था। चट्टानों की साइज और स्थिति को देखते हुए यहां ब्लास्टिंग संभव नहीं थी, इसलिए ब्रेकर मशीनों की मदद से मैनुअल तरीके से चट्टानों को तोड़ा गया।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हाईवे के दोबारा चालू होने की पुष्टि करते हुए लोगों से बरसात के मौसम में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।इस मार्ग के फिर से खुलने से जहां 37 घंटे से फंसे पर्यटकों ने राहत की सांस ली, वहीं सब्जी-फल लेकर जा रहे ट्रक और अन्य वाहनों को भी अपने गंतव्यों की ओर रवाना होने का मौका मिला। प्रशासन ने आपातकाल में मंडी से कमांद-कटौला वैकल्पिक मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खुला रखा था, परंतु भारी वाहनों को हाईवे खुलने तक रोका गया था।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.