Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीरकपुर में मामूली टक्कर बना बड़ा विवाद, सिख युवक की पगड़ी गिरने से फैला तनाव

जीरकपुर | सोमवार को एक मामूली सड़क टक्कर ने शहर का माहौल उस वक्त तनावपूर्ण बना दिया जब एक सिख युवक की पगड़ी उतर गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब जीरकपुर में कांवड़ यात्रा कर रहे कुछ युवकों और एक सिख युवक के बीच हल्की टक्कर हो गई। युवक ने तुरंत माफी भी मांग ली, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद कथित तौर पर कुछ कांवड़ियों ने युवक पर हमला कर दिया। युवक का दावा है कि करीब 10-12 लोगों ने लाठियों से उसके सिर पर वार किए। तनाव बढ़ने के बाद युवक ने अपने दोस्तों की मदद से तीन हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि बाकी मौके से भाग निकले।

एक आरोपी ने पूछताछ में खुद के घटनास्थल पर मौजूद होने की बात मानी लेकिन मारपीट से इनकार किया। पुलिस ने सिख युवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है ताकि धार्मिक सौहार्द बना रहे। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि अन्य हमलावरों की पहचान हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, वीरभद्र सिंह को भी भूली पार्टी

 प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की गैरमौजूदगी पर उठाए सवाल,  Summer express/शिमला/ संजू-: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत की अनदेखी, प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और कर्मचारियों व पेंशनरों के लंबित भुगतान...

चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत और 32 घायल

Summer express, ल्हासा । चीन के तिब्बत क्षेत्र में आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में 24 और 25 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, करवाचौथ पर साफ आसमान रहने की संभावना

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, शनिवार से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में...

पुलिस की मौजूदगी में महिला डॉक्टर को आरोपी ने जड़ा थप्पड़, चिकित्सक संघ ने जताया विरोध

Summer express, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला चिकित्सा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अदालत में पेशी से पहले मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद चिकित्सक समुदाय में...

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.