Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

37 दिन बाद उड़ा ब्रिटिश स्टील्थ जेट, भारत ने किया कमाल

नई दिल्ली | भारत और ब्रिटेन के बीच रक्षा सहयोग की मजबूती का नज़ारा तब देखने को मिला जब ब्रिटिश रॉयल नेवी का अत्याधुनिक फाइटर जेट F-35B तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मरम्मत के बाद मंगलवार को सफलतापूर्वक रवाना हुआ। यह वही जेट है, जो 14 जून को खराब मौसम और कम ईंधन के चलते केरल तट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने को मजबूर हुआ था।

लैंडिंग तो सुरक्षित रही, लेकिन उसके हाइड्रॉलिक सिस्टम और ऑक्सिलियरी पावर यूनिट (APU) में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यह दुनिया का सबसे उन्नत स्टील्थ जेट भारत में ही फंसा रह गया।

पहले HMS प्रिंस ऑफ वेल्स से पहुंचे ब्रिटिश इंजीनियरों ने मरम्मत की कोशिश की, पर जटिल तकनीकी दिक्कतों के कारण 6 जुलाई को 25 विशेषज्ञों की टीम को RAF A400M एटलस विमान से भारत भेजा गया। इस टीम ने एयर इंडिया के MRO हैंगर में जेट की मरम्मत का काम संभाला। सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए हैंगर को पूरी तरह सील किया गया और CISF के जवानों ने बाहरी सुरक्षा संभाली।

इस दौरान भारतीय वायुसेना ने भी अपने IACCS सिस्टम के जरिए ऑपरेशन में मदद की। 37 दिन की कड़ी मेहनत और गहन तकनीकी निगरानी के बाद मंगलवार को जेट की टेस्ट फ्लाइट सफल रही और वह HMS प्रिंस ऑफ वेल्स स्ट्राइक ग्रुप की ओर लौट गया।

ब्रिटिश अधिकारियों ने भारतीय वायुसेना, एयरपोर्ट प्रशासन और MRO टीम का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह घटना दोनों देशों की मजबूत रक्षा साझेदारी और तकनीकी सहयोग की मिसाल बन गई है। इसने यह भी साबित कर दिया कि भारत न केवल सैन्य अभ्यासों में, बल्कि आपातकालीन तकनीकी सहायता में भी एक भरोसेमंद और सक्षम भागीदार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर बहनों को राहत, हरियाणा रोडवेज में निशुल्क सफर से मायके पहुंचीं महिलाएं

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा का बहनें जमकर लाभ उठा रही हैं। प्रदेशभर में महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए अपने भाइयों के घर पहुंच रही हैं और राखी बांधकर त्योहार मना रही हैं। इस...

आयुष्मान योजना के 480 अस्पतालों के 1200 करोड़ अटके, आईएमए ने दी बंद की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने वाले प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का लगभग 1200 करोड़ रुपये का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का दावा है कि कई अस्पतालों के क्लेम छह महीने से अधिक समय से लंबित हैं। भुगतान में देरी के कारण अस्पताल...

अंबाला स्टेशन पर 24 किलो चूरा पोस्त बरामद, युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए जीआरपी की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। आरोपी के...

मनीषा मौत मामला: सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

Summer express, भिवानी। धानी लक्ष्मण गांव की 19 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में गुरुवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। मामले में मनीषा के परिवार को अभी तक सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट की प्रति नहीं मिल सकी है। सुनवाई के दौरान मनीषा के पिता संजय कुमार अदालत में पेश हुए।...

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: पिता के साथ राखी खरीदने जा रही बीबीए छात्रा की मौत

Summer express, यमुनानगर। रक्षाबंधन से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कॉलेज से लौटकर पिता के साथ राखी खरीदने बाजार जाने की तैयारी कर रही 20 वर्षीय बीबीए छात्रा को जगाधरी बस स्टैंड के पास एक निजी बस ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा की  तड़के उपचार के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.