Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CET से पहले हरियाणा में बंद होगा इंटरनेट? सरकार का बड़ा फैसला

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की जानकारी समय रहते गृह विभाग को भेजी जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद की जा सके।

सरकार की यह सख्ती पेपर लीक और अफवाह फैलाने जैसी किसी भी संभावना को खत्म करने के लिए है। परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैले, इसके लिए निगरानी टीम भी सक्रिय रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर CET परीक्षा का आयोजन हो रहा है, ऐसे में सुरक्षा और पारदर्शिता में कोई समझौता नहीं होगा। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्र तक की ट्रांसपोर्ट प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी अनिवार्य की गई है।

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने भी कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास इंटरनेट सेवा बंद करने के विकल्प को खुले रखा गया है, खासतौर पर उन इलाकों में जहां गड़बड़ी की आशंका हो। परीक्षा वाले दोनों दिन क्षेत्र में धारा 163 लागू रहेगी, ताकि कोई बाहरी हस्तक्षेप न हो।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में किसी तरह की भीड़ या गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।

इस बार CET परीक्षा में लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं और प्रदेशभर में 1338 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और जरूरत पड़ने पर इंटरनेट बंद करने से भी परहेज़ नहीं होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं,...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक...

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.