Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खड़गे का हमला: 12 लाख करोड़ की रेवड़ियां अमीरों को, जनता से छल?

नई दिल्ली  | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सरकार की आर्थिक नीति सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने और आम जनता को नुकसान पहुंचाने वाली है। उन्होंने दावा किया कि बीते 9 वर्षों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने करीब 12 लाख करोड़ रुपए के कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया — यानी डिफॉल्टर्स से वसूली की बजाय उन्हें राहत दे दी गई।

गरीबों से लूट, अमीरों पर लुट” – खड़गे का आरोप

खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मोदी सरकार खरबपति मित्रों के कर्ज माफ कर, बीते 9 साल में 12 लाख करोड़ की रेवड़ियां बांट चुकी है। देश में आर्थिक असमानता अपने चरम पर है। गरीब जनता को लूटकर, अमीरों पर लुटाना इस सरकार की नीति बन गई है।”

सवालों के घेरे में कर्ज नीति

खड़गे ने कहा कि देश में आर्थिक असमानता बीते 100 वर्षों में इतनी ज्यादा कभी नहीं रही। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने जिन कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचाया, उनकी पहचान और उन पर की गई कार्रवाई को लेकर कोई पारदर्शिता नहीं है।

विपक्ष के तीखे सवाल, सरकार की चुप्पी

कांग्रेस लगातार यह मुद्दा उठाती रही है कि एनपीए (Non-Performing Assets) के नाम पर बड़े उद्योगपतियों को राहत दी जा रही है, जबकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जूझ रही है। हालांकि अब तक इस पर केंद्र सरकार की कोई ठोस सफाई नहीं आई है।

इस बयान के साथ कांग्रेस ने एक बार फिर अर्थव्यवस्था, बैंकिंग सिस्टम और अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई को लेकर सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.