Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत में बड़ा हमला टला: AQIS से जुड़े 4 आतंकी दबोचे

गुजरात  | गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने आतंकी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉंटिनेंट (AQIS) से जुड़े एक खतरनाक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां गुजरात, दिल्ली और नोएडा से की गई हैं, जो एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने में जुटे थे।

गुजरात, दिल्ली और यूपी से दबोचे गए आतंकी

ATS अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों में सैफुल्लाह कुरैशी, मोहम्मद फर्दीन, मोहम्मद फैक और ज़ीशान अली शामिल हैं। इनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है और ये सभी AQIS से जुड़े हुए हैं। आरोपियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक-दूसरे से संपर्क साधा था और इनके विदेश में बैठे आकाओं से भी संपर्क के सबूत मिले हैं।

बड़े टारगेट थे निशाने पर

ATS सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकी भारत में कई संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने की फिराक में थे। समय रहते कार्रवाई कर इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। ATS अब इनके नेटवर्क, फंडिंग के स्रोत, ट्रेनिंग और विदेशी संपर्कों की जांच में जुटी है।

जल्द हो सकता है और बड़ा खुलासा

गुजरात ATS के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि पूरे ऑपरेशन की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी। फिलहाल एजेंसियां इन आतंकियों से पूछताछ कर रही हैं, जिससे इस मॉड्यूल से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।

साइबर नेटवर्क भी जांच के घेरे में

यह खुलासा भी हुआ है कि चारों आतंकवादी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए न केवल आपस में जुड़े थे, बल्कि सीमा पार बैठे आतंकियों से भी लगातार निर्देश ले रहे थे। ATS को शक है कि इस मॉड्यूल में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं।

यह ऑपरेशन देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है, जिसने संभावित आतंकी हमलों को समय रहते रोक दिया। आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.