Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एयर इंडिया हादसे में सनसनी : बदले गए 12 शव, DNA रिपोर्ट से खुलासा

अहमदाबाद  | अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। लंदन में पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधित्व कर रहे वकीलों ने दावा किया है कि हादसे में मारे गए कम से कम 12 ब्रिटिश नागरिकों के शवों को गलत तरीके से पहचान कर उनके परिवारों को सौंप दिया गया। लंदन में की गई दोबारा DNA जांच में ये खुलासा हुआ कि जो अवशेष परिवारों को दिए गए, वो उनके अपनों के थे ही नहीं।

यह हादसा उस समय हुआ था जब एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 269 लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में 52 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे। हादसे के बाद शवों की पहचान कर DNA के ज़रिए परिजनों को सौंपा गया था, लेकिन अब जांच में सामने आया है कि कई शवों की पहचान में बड़ी चूक हुई है।

गलत शव, अधूरी विदाई’

लंदन के वकील जेम्स हीली प्रैट ने दावा किया कि यह एक बेहद संवेदनशील और दुखद स्थिति है। कई परिवारों ने अंतिम संस्कार की तैयारियाँ कर ली थीं, लेकिन जब पता चला कि शव उनके अपनों के नहीं हैं, तो उन्हें सब कुछ रोकना पड़ा। वकील के मुताबिक कुछ ताबूतों में एक से अधिक व्यक्तियों के अवशेष मिले, जिन्हें बाद में अलग किया गया।

DNA जांच करने वाली वरिष्ठ कोरोनर डॉ. फियोना विलकॉक्स ने पुष्टि की है कि कई शव गलत परिवारों को भेजे गए हैं। अब सवाल उठता है कि अगर जिन शवों को परिवारों ने अंतिम विदाई दी, वे उनके नहीं थे, तो असली अवशेष कहाँ हैं? और कहीं यह गलती और बड़े पैमाने पर तो नहीं हुई?

एयर इंडिया अब तक चुप

इस गंभीर मामले में अब तक एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पीड़ित परिवारों की मांग है कि उन्हें पूरी जानकारी दी जाए और जो लापरवाही हुई है, उसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।

यह मामला न सिर्फ एक तकनीकी या प्रशासनिक चूक का संकेत है, बल्कि उन परिवारों के लिए भी गहरे भावनात्मक झटके जैसा है, जिन्हें अब तक यह भी नहीं पता कि वे जिनका शोक मना रहे थे, वो वास्तव में उनके अपने थे भी या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.