Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाई सिक्योरिटी प्लेट के नाम पर ऑनलाइन ठगी, फर्जी वेबसाइट का भंडाफोड़

गुरुग्राम  | गुरुग्राम में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने सरकारी वेबसाइट की हूबहू नक़ल तैयार कर लोगों से हजारों रुपये की ठगी की। गुरुग्राम साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में गाजियाबाद निवासी आरोपी कपिल को गिरफ्तार किया है, जिसे अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने अपने साथी से 30 हजार रुपये में सरकारी वेबसाइट जैसी एक डुप्लीकेट वेबसाइट तैयार करवाई थी। जब कोई व्यक्ति इस फर्जी वेबसाइट के जरिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन करता था, तो QR कोड के माध्यम से पेमेंट लेकर उससे ठगी की जाती थी। कपिल खुद इस वेबसाइट का संचालन कर रहा था और ठगी की रकम में से 50% कमीशन अपने पास रखता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 600 रुपये की नकदी बरामद की है। हालांकि, जांच अभी जारी है और पुलिस को इस रैकेट में और लोगों के शामिल होने की आशंका है।

इस पूरे मामले की शुरुआत 12 जून को हुई थी, जब एक व्यक्ति ने साइबर थाना साउथ में शिकायत दी थी कि उसने अपनी बाइक के लिए नंबर प्लेट गूगल पर सर्च की, जहां उसे एक वेबसाइट bookmyhsrp.com मिली। उसने उस वेबसाइट पर पूरी जानकारी भरकर पेमेंट कर दी, लेकिन बाद में पता चला कि यह वेबसाइट फर्जी है और असली सरकारी वेबसाइट से मिलती-जुलती नकली साइट है।

पुलिस अब वेबसाइट की तकनीकी जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। नागरिकों से अपील है कि ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट की प्रमाणिकता जरूर जांच लें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.