Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान होंगे मुख्य अतिथि, ‘सितारे ज़मीन पर’ की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

24 July, 2025

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अगस्त में आयोजित होने वाले 16वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IIFM) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस समारोह के दौरान वह भारतीय तिरंगा भी फहराएंगे। साथ ही, उनकी चर्चित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग भी होगी।

फिल्म फेस्टिवल की डायरेक्टर मितु भौमिक लांगे ने कहा, “विदेशी धरती पर तिरंगा फहराना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि गर्व और एकजुटता का प्रतीक है। आमिर खान की मौजूदगी भारतीय कहानियों की ताकत और फेस्टिवल के मूल्यों – समानता और विविधता में एकता – का प्रतीक है।”आमिर खान के भारतीय सिनेमा में योगदान को एक विशेष सेक्शन में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें ‘सितारे ज़मीन पर’ समेत उनकी कुछ अन्य चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

विक्टोरिया सरकार द्वारा समर्थित, IIFM भारत के बाहर सबसे बड़ा भारतीय फिल्म फेस्टिवल है, जो विविध भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर पेश करता है। इस साल महोत्सव में 75 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें जेंडर, नस्ल, दिव्यांगता और महिला प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर बनी फिल्में शामिल हैं।इस बार की खास बात यह है कि निर्माता प्रेम कपूर की 1971 की फिल्म ‘बदनाम बस्ती’ का रीस्टोर्ड वर्जन भी दिखाया जाएगा। यह फिल्म भारत की पहली समलैंगिक फिल्म मानी जाती है और इसे 22 अगस्त को LGBTQ+ प्राइड नाइट के तहत प्रस्तुत किया जाएगा।

फेस्टिवल की शुरुआत अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम की बंगाली फिल्म ‘बक्शो बोंदी: शैडोबॉक्स’ से होगी, जिसका निर्देशन तनुश्री दास और सौम्यानंद साही ने किया है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल 2025 में हो चुका है। यह कहानी कोलकाता के एक उपनगर में रहने वाली माया के जीवन के प्रेम, संघर्ष और उसकी आंतरिक शक्ति को दर्शाती है।यह फिल्म फेस्टिवल भारतीय सिनेमा की विविधता और सामाजिक प्रतिबद्धता को मनाने का एक अनूठा मंच बनेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए बढ़ाई सुविधाएं

summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के प्रधान डाकघरों और प्रमुख डाकघरों में राखी भेजने वालों की सुविधा के लिए विशेष ‘राखी बुकिंग काउंटर’ स्थापित किए गए हैं।...

हर घर तिरंगा से गुरु रविदास समरसता अभियान तक, सीएम सैनी ने बताए कार्यक्रम

summer express ,अंकुर कपूर, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन...

पलवल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल जारी, ऑटो म्यूटेशन पोर्टल की खामियों पर जताया विरोध

summer express , सुंदर कुंडू, पलवल। ऑटो म्यूटेशन पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में कथित खामियों के विरोध में पलवल जिले में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारी पटवार घर परिसर में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट...

करनाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की सख्ती, कई कर्मचारी हिरासत में

Summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शहर में लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिगड़ती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अब अभियान तेज कर दिया है। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी, ट्रैक्टर और अन्य सफाई वाहनों को मैदान में...

सिरसा: शिक्षक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, आश्वासन पर खत्म किया धरना

summer express , सिरसा। गांव रोड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक को डेप्यूटेशन पर दूसरे स्कूल भेजे जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे चले विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.