Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा राहत पर राज्यपाल का बयान: केंद्र से मांग करना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी, जयराम की नहीं

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत को लेकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री के बीच बयानबाज़ी सामने आई है। राज्यपाल ने स्पष्ट कहा है कि केंद्र से आपदा राहत की मांग रखना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है, न कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की। यह टिप्पणी उन्होंने शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान की।

मुख्यमंत्री द्वारा यह बयान दिया गया था कि जयराम ठाकुर, जो कि भाजपा के हैं, उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार से राहत की मांग करनी चाहिए। इस पर राज्यपाल ने असहमति जताते हुए कहा कि सरकार का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री करते हैं और यह जिम्मेदारी किसी अन्य की नहीं हो सकती।

राज्यपाल ने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा से प्रभावित लोगों को बसाने का काम प्रदेश सरकार का है और जमीन भी राज्य सरकार को ही उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी प्रक्रिया के तहत नुकसान का आकलन कर राहत राशि जारी करती है, और फिलहाल केंद्रीय टीम राज्य में मूल्यांकन कर रही है।राज्यपाल ने यह जानकारी भी दी कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हिमाचल के लिए अतिरिक्त मदद का अनुरोध किया है।

नशा मुक्ति पर चिंता

इसके साथ ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेश में नशे की बढ़ती समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक नया पुनर्वास केंद्र (रिहैब सेंटर) नहीं खोल पाई है और सिर्फ जगह तलाशने की बात हो रही है। उन्होंने हाल ही में काशी में हुए “नशा मुक्त युवा- विकसित भारत” कार्यक्रम का ज़िक्र करते हुए बताया कि वहां हिमाचल में चल रहे अभियानों की चर्चा की गई थी।राज्यपाल ने कहा कि जागरूकता में कुछ बढ़ोतरी हुई है, लेकिन नशे की मांग को घटाने के लिए ज़मीनी स्तर पर अधिक प्रयासों की आवश्यकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.